मैनचेस्टर सिटी के डिफेंडर रूबेन डियास ने रविवार को होने वाले मैनचेस्टर डर्बी से पहले कहा कि उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ कड़ी टक्कर की उम्मीद है। डियास ने माना कि उनकी टीम शहर की प्रतिद्वंद्वी से मिलने वाली चुनौती से अच्छी तरह वाकिफ है और ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

Advertisement

नए सीजन की बेहतरीन शुरुआत के बाद सिटी आत्मविश्वास के साथ प्रीमियर लीग के इस बड़े मुकाबले में उतर रही है, लेकिन डियास ने कहा कि यूनाइटेड के खिलाफ लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

डियास ने 'जियो स्टार' से कहा, "यह एक मुश्किल गेम है। यह प्रीमियर लीग है। आप जानते हैं कि इसका क्या मतलब है। हम आत्मविश्वास के साथ इसमें उतर रहे हैं और खेलने के लिए बेताब हैं। यह हाई लेवल का गेम है और यही इस लीग की खूबसूरती है। आप आसान गेम की उम्मीद नहीं कर सकते। हम प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करते हैं और सभी के लिए एक ही तरह से तैयारी करते हैं। हमें पता है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड क्या कर सकती है। हम चुनौती के लिए तैयार रहेंगे।"

डिफेंडर ने नए मैनेजर एन्जो के अंडर सिटी की अच्छी शुरुआत और उनकी रणनीतिक सोच के हिसाब से ढलने की प्रक्रिया के बारे में भी बात करते हुए कहा, "नए सीजन की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। बहुत-सी चीजें बदली हैं, लेकिन आखिर में, बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। आस-पास एक नई ऊर्जा है और अच्छा महसूस हो रहा है।"

डियास ने कहा कि एन्जो सिटी के गेम के अटैकिंग और डिफेंसिव दोनों पहलुओं के लिए खास सोच लेकर आए हैं, जबकि टीम ने कुछ ऐसी खूबियां बनाए रखी हैं जिन्होंने हाल के वर्षों में उनकी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "एन्जो की गेम को देखने के बारे में अपनी खास सोच है, चाहे वह अटैक हो या डिफेंस, लेकिन कुल मिलाकर, यह अभी भी वही गेम है जिसे खेलने की हमें आदत थी। हम अभी भी बॉल पर कब्जा बनाए रखते हैं, जो हमारी मुख्य खूबी है। सबसे जरूरी बात यह है कि हर कोई नई सोच को अपना रहा है। हम बारीकियों को समझने के लिए ट्रेनिंग पिच पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन के शुरुआती नतीजे अच्छे रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।"

समर के दौरान सिटी की टीम में भी बड़े बदलाव हुए हैं, कई खिलाड़ी क्लब छोड़कर गए हैं और नए चेहरे आए हैं। डियास का मानना ​​है कि यह बदलाव फुटबॉल का हिस्सा है और उन्होंने कहा कि क्लब के मानकों में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा, "हमेशा नए खिलाड़ी आते हैं और कुछ चले जाते हैं। इस समर ट्रांसफर विंडो में आम तौर से ज्यादा खिलाड़ी टीम छोड़कर गए, लेकिन यह एक चक्र है। जो भी नया खिलाड़ी आता है, वह उसी मकसद से आता है जिससे हम सब आए थे - जीतना और टॉप पर पहुंचना। अहम बात यह है कि हर कोई कितनी जल्दी घुल-मिल जाता है और समझता है कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है। यहां के मानक नहीं बदलते, चाहे कोई भी खिलाड़ी टीम में हो।"

डियास ने कहा कि एन्जो सिटी के गेम के अटैकिंग और डिफेंसिव दोनों पहलुओं के लिए खास सोच लेकर आए हैं, जबकि टीम ने कुछ ऐसी खूबियां बनाए रखी हैं जिन्होंने हाल के वर्षों में उनकी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, "एन्जो की गेम को देखने के बारे में अपनी खास सोच है, चाहे वह अटैक हो या डिफेंस, लेकिन कुल मिलाकर, यह अभी भी वही गेम है जिसे खेलने की हमें आदत थी। हम अभी भी बॉल पर कब्जा बनाए रखते हैं, जो हमारी मुख्य खूबी है। सबसे जरूरी बात यह है कि हर कोई नई सोच को अपना रहा है। हम बारीकियों को समझने के लिए ट्रेनिंग पिच पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन के शुरुआती नतीजे अच्छे रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पुर्तगाली डिफेंडर अब उस अनुभव का इस्तेमाल करने की कोशिश करेंगे जब सिटी का सामना यूनाइटेड से होगा- मैनचेस्टर राइवलरी का एक और बहुप्रतीक्षित मुकाबला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार