सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 में दर्शकों के बर्ताव से काफी नाखुश हैं। जोकोविच ने कहा कि उम्मीद है कि टूर्नामेंट में उन्हें अब फ्रांस के किसी भी खिलाड़ी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जोकोविच वैलेंटिन रॉयर के खिलाफ हुए मैच में दर्शकों द्वारा की गई लगातार हूटिंग से गुस्से में नजर आए।

Advertisement

जोकोविच ने दूसरे राउंड में रॉयर पर चार सेट में 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत हासिल करके अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तरफ कदम बढ़ाया। टूर्नामेंट के लगातार दूसरे मुकाबले में जोकोविच का सामना फ्रांस के खिलाड़ी से हुआ। पहले राउंड में जोकोविच ने जियोवानी मपेट्शी पेरीकार्ड को हराया था।

Advertisement

मैच के दौरान एक समय ऐसा आया जब जोकोविच ने भीड़ की हूटिंग के बाद ताली बजाई और अंपायर ने शांत रहने को कहा। अंपायर ने कहा, 'लेडीज एंड जेंटलमैन, कृपा दोनों खिलाड़ियों की थोड़ी इज्जत करें।" जोकोविच ने तुरंत कहा, "उनमें कोई इज्जत नहीं है।" सर्बियाई खिलाड़ी ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं बाकी टूर्नामेंट में किसी और फ्रेंच खिलाड़ी के साथ नहीं खेलूंगा।"

शुरुआती दो सेट में जोकोविच का ज़बरदस्त खेल देखने को मिला। तीन बार के रोलैंड-गैरोस (फ्रेंच ओपन) विजेता रॉयर के पैटर्न को समझ रहे थे और कई लेज़र-फोकस्ड शॉट मार रहे थे। हालांकि, रॉयर पीछे हटने को तैयार नहीं थे और उन्हें लगातार अच्छे खेल का इनाम तीसरे सेट में मिला। उन्होंने तीसरे सेट में अपना हुक्ड फोरहैंड मारकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

टाई-ब्रेक में जोकोविच ने मैच पॉइंट 6-5 पर बनाए रखा। फिर से रॉयर ने हार नहीं मानी और 24 ग्रैंड स्लैम विजेता खिलाड़ी को पीछे रखने के लिए जोरदार शॉट्स खेले और फुर्तीले मूवमेंट का इस्तेमाल किया। कुछ पॉइंट बाद जोकोविच का एक बैकहैंड लंबा चला गया, जिससे पेरिस के फैंस जोरदार नारे लगाने लगे।

शुरुआती दो सेट में जोकोविच का ज़बरदस्त खेल देखने को मिला। तीन बार के रोलैंड-गैरोस (फ्रेंच ओपन) विजेता रॉयर के पैटर्न को समझ रहे थे और कई लेज़र-फोकस्ड शॉट मार रहे थे। हालांकि, रॉयर पीछे हटने को तैयार नहीं थे और उन्हें लगातार अच्छे खेल का इनाम तीसरे सेट में मिला। उन्होंने तीसरे सेट में अपना हुक्ड फोरहैंड मारकर स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जीत के साथ, जोकोविच ने लगातार 21वीं बार रोलैंड गैरोस के तीसरे राउंड में जगह बनाते हुए रिकॉर्ड कायम किया। इसके अलावा, 39 साल के खिलाड़ी किसी एक ग्रैंड स्लैम इवेंट में 120 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए, और उन्होंने रोजर फेडरर के विंबलडन के 119 मुकाबलों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 का अगला मुकाबला ब्राजील के 28वीं वरीयता प्राप्त फोंसेका से होगा, जिन्होंने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया के डिनो प्रिजमिक को हराया और तीसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार