सुहैन बिन हमाद स्टेडियम में खेले गए दोहा डायमंड लीग में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा टॉप-3 में जगह बनाने में असफल रहे। नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर रहे। नीरज ने तीसरे प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो (85.69) फेंका था। नीरज के लिए अच्छी बात यह रही कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 88.68 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे।

Advertisement

चोट से वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा का सीजन का यह पहला डायमंड लीग इवेंट था। उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। उनका पहला थ्रो फाउल रहा था। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो किया। इस थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में उनकी जगह पक्की हो गई। कॉमनवेल्थ में जगह पक्की करने के लिए 82.61 मीटर का ही थ्रो जरूरी था।

Advertisement

नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 85.69 मीटर का थ्रो किया। इस प्रयास के बाद वह टॉप-3 में आ गए थे।

तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर थे। पहले स्थान पर ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (86.38 मीटर), दूसरे स्थान पर अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (85.99 मीटर) और तीसरे स्थान पर नीरज चोपड़ा (85.69 मीटर) थे।

नीरज चोपड़ा ने तीसरे राउंड में 85.69 मीटर का थ्रो किया। इस प्रयास के बाद वह टॉप-3 में आ गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

चोपड़ा का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा था। नीरज आखिरी राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार