मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अप्रैल में दोहा में आयोजित होने वाला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व कप स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला वर्ल्ड जिमनास्टिक्स द्वारा लिया गया है।

Advertisement

वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, "एक आपात ऑनलाइन वोट के बाद और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए, उसकी कार्यकारी कमेटी ने दोहा में 15 से 18 अप्रैल तक होने वाले आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस विश्व कप के 2026 एडिशन को स्थगित करने का फैसला किया है। इवेंट को रीशेड्यूल नहीं किया जाएगा।"

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जब से ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले शुरू हुए हैं, कई टीमों ने मिडिल ईस्ट में होने वाले इस इवेंट के लिए अपना आवेदन स्थगित कर दिया है।

वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने कहा कि अप्रैल में काहिरा और ओसिजेक में होने वाले आखिरी दो अपैरेटस वर्ल्ड कप के लिए देर से आवदेन करने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। संस्था हाल के घटनाक्रमों से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति रखती है मिडिल ईस्ट में जल्द स्थिरता की वापसी की उम्मीद करती है।

इसके अलावा, वर्ल्ड जिमनास्टिक्स मीटिंग में कई नियमों में बदलावों को मंजूरी दी गई। रैंकिंग की गणना के लिए सबसे ज्यादा नतीजों की संख्या को भी ध्यान में रखा जाएगा। अपैरेटस वर्ल्ड कप रैंकिंग सूची और अपैरेटस विशेषज्ञों के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप क्वालिफिकेशन का रास्ता, जिमनास्ट ने जितने भी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया हो, हर अपैरेटस पर पांच कॉम्पिटिशन में तीन सबसे ज्यादा स्कोर के आधार पर तय किया जाएगा।

वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने कहा कि अप्रैल में काहिरा और ओसिजेक में होने वाले आखिरी दो अपैरेटस वर्ल्ड कप के लिए देर से आवदेन करने पर कोई पेनल्टी नहीं लगेगी। संस्था हाल के घटनाक्रमों से प्रभावित सभी लोगों के प्रति अपनी सहानुभूति रखती है मिडिल ईस्ट में जल्द स्थिरता की वापसी की उम्मीद करती है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मिडिल ईस्ट संकट का असर कई स्पोर्ट्स इवेंट्स पर पड़ा है, जिसमें फॉर्मूला वन कैलेंडर भी शामिल है। दो रेस स्थगित करनी पड़ी है। बढ़ते झगड़े की वजह से फॉर्मूला 1 ने अगले महीने होने वाली बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री कैंसिल कर दी है, जिससे 2026 सीजन में 22-रेस का कैलेंडर कम हो जाएगा और स्प्रिंग ब्रेक लंबा हो जाएगा। 12 अप्रैल को साखिर और 19 अप्रैल को जेद्दा में होने वाली रेस इस इलाके में चल रहे झगड़े से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं और लॉजिस्टिक दिक्कतों की वजह से नहीं होंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार