हरियाणा के नूंह में खेले जा रहे डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप में ध्रुव श्योराण ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए बढ़त को और मजबूत कर लिया है। तीसरे राउंड के बाद वह 15-अंडर 201 के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त पर बने हुए हैं।

Advertisement

गुरुग्राम के 31 साल के ध्रुव ने तीसरे राउंड में छह-अंडर 66 का बेहतरीन स्कोर किया। यह उनका लगातार दूसरा 66 का स्कोर है। उन्होंने बिना कोई बड़ी गलती किए शानदार खेल दिखाया और पूरे राउंड में बढ़त बनाए रखी। श्योराण ने अपने राउंड की शुरुआत दमदार अंदाज में की। उन्होंने दूसरे से पांचवें होल तक लगातार चार बर्डी लगाईं, जिससे उन्हें शुरुआती बढ़त मिल गई। इसके बाद उन्होंने 10वें और 11वें होल पर भी बर्डी लगाकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

Advertisement

इस साल की शुरुआत में चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद लौटे सुनीत चौरसिया दूसरे स्थान पर हैं, जिनका कुल स्कोर 12-अंडर 204 है। कोलकाता के चौरसिया ने तीसरे राउंड में चार-अंडर 68 का स्कोर किया, जिसमें पांच बर्डी और एक बोगी शामिल रही। वह फाइनल राउंड से पहले खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

गुरुग्राम के 31 साल के ध्रुव ने तीसरे राउंड में छह-अंडर 66 का बेहतरीन स्कोर किया। यह उनका लगातार दूसरा 66 का स्कोर है। उन्होंने बिना कोई बड़ी गलती किए शानदार खेल दिखाया और पूरे राउंड में बढ़त बनाए रखी। श्योराण ने अपने राउंड की शुरुआत दमदार अंदाज में की। उन्होंने दूसरे से पांचवें होल तक लगातार चार बर्डी लगाईं, जिससे उन्हें शुरुआती बढ़त मिल गई। इसके बाद उन्होंने 10वें और 11वें होल पर भी बर्डी लगाकर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

अपने प्रदर्शन के बारे में श्योराण ने कहा कि शुरुआती चार बर्डी ने उन्हें अच्छा मोमेंटम दिया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने बताया कि वह अपनी पोजीशन के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, बल्कि अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं और हर दिन बेहतर बनने की कोशिश कर रहे हैं। अब टूर्नामेंट का सिर्फ एक राउंड बाकी है। श्योराण की कोशिश होगी कि वह अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए खिताब जीतें। वहीं, बाकी खिलाड़ी फाइनल राउंड में दबाव बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार