हरियाणा के नूंह में क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेली जा रही डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। 18 साल के हरमन सचदेवा और 41 साल के जमाल हुसैन ने पहले राउंड के बाद पांच-अंडर 67 का स्कोर बनाकर संयुक्त बढ़त हासिल की।

Advertisement

पीजीटीआई में अपना पहला पूरा सीजन खेल रहे गुड़गांव के हरमन सचदेवा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने एक ईगल, छह बर्डी और तीन बोगी के साथ अपना राउंड पूरा किया। खास बात यह रही कि पार-5 के 14वें होल पर उन्होंने शानदार ईगल लगाया, जो उनके राउंड का सबसे यादगार पल रहा।

Advertisement

सचदेवा ने बताया कि उस समय हवा तेज थी और उनका शॉट पेड़ों से टकराकर वापस फेयरवे में आ गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लगभग 210 यार्ड की दूरी से शानदार शॉट खेलकर बॉल को होल के करीब पहुंचाया और पुट डाल दिया। उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए बेहतरीन खेल दिखाया और अंत में लगातार तीन बर्डी लगाकर मजबूत फिनिश किया। दमदार प्रदर्शन के बूते सचदेवा लीडरबोर्ड में टॉप पर आ गए हैं।

पीजीटीआई में अपना पहला पूरा सीजन खेल रहे गुड़गांव के हरमन सचदेवा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने एक ईगल, छह बर्डी और तीन बोगी के साथ अपना राउंड पूरा किया। खास बात यह रही कि पार-5 के 14वें होल पर उन्होंने शानदार ईगल लगाया, जो उनके राउंड का सबसे यादगार पल रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे स्थान पर चार खिलाड़ियों का एक समूह रहा, जिसमें जापान के ताइगा तनाका, बेंगलुरु के एस चिक्कारंगप्पा, करनाल के रोहित नरवाल और फरीदाबाद के अभिनव लोहान शामिल हैं। इन सभी ने चार-अंडर 68 का स्कोर किया और वे लीड से सिर्फ एक शॉट पीछे हैं। इसके अलावा, ऑर्डर ऑफ मेरिट में आगे चल रहे सप्तक तलवार ने तीन-अंडर 69 का स्कोर किया और वे सातवें स्थान पर अन्य खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार