दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 9वें मैच में वेस्ट दिल्ली लायंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 5 विकेट से हराया। वेस्ट दिल्ली ने 161 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18.1 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर हासिल किया।
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंकित कुमार महज 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जितेश सिंह 8 रन बनाने के बाद अमन भाटी का शिकार बने। 26 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस की पारी को कृष यादव और नीतीश राणा ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
कृष ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए, जबकि नीतीश ने 25 गेंदों में 32 रन बनाए। नीतीश ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान आयुष दोसेजा ने अपनी शानदार फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा और उन्होंने महज 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, मयंक गुसैन ने 10 गेंदों में नाबाद 19 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे।
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अंकित कुमार महज 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जितेश सिंह 8 रन बनाने के बाद अमन भाटी का शिकार बने। 26 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस की पारी को कृष यादव और नीतीश राणा ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रांशु विजयरन 26 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अंकित डब्बास 9 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। अंत के ओवरों में विजन पांचाल ने 12 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। गेंदबाजी में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से मयंक गुसैन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि शुभम दुबे, मनन भारद्वाज को दो-दो विकेट मिले।