खेलों की दुनिया में भारत वैश्विक स्तर पर लगातार अपना दबदबा बना रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स में हमने भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन देखा ही है। इसके साथ ही निशानेबाजी, स्क्वैश और जूनियर खेलों में भी भारतीय एथलीटों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को दिल्ली में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में पदक जीतने वाले युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

Advertisement

डॉ. मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली अनाहत सिंह और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष जूनियर टीम (आर्यवीर दीवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह) को सम्मानित किया।

18 साल की अनाहत पिछले सप्ताह कनाडा में वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का महिला एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। इस प्रतियोगिता में यह उनकी पांचवीं भागीदारी थी और वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका दूसरा पदक। उन्होंने पिछले साल काहिरा में कांस्य पदक जीता था।

डॉ. मंडाविया ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी हालिया सफलता को एक बहुत लंबी यात्रा की शुरुआत मानने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि आगे एशियाई खेल 2026 और ओलंपिक खेल 2028 जैसे बड़े पड़ाव आने वाले हैं।

अनाहत को उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए, डॉ. मंडाविया ने कहा कि उनकी ऐतिहासिक जीत लाखों युवा भारतीयों को स्क्वैश खेलने के लिए प्रेरित करने वाली है। अनाहत ने खेल मंत्री को अपने ऑटोग्राफ वाला स्क्वैश रैकेट और स्क्वैश बॉल भी भेंट किया।

डॉ. मंडाविया ने युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उनकी हालिया सफलता को एक बहुत लंबी यात्रा की शुरुआत मानने के लिए प्रोत्साहित किया, क्योंकि आगे एशियाई खेल 2026 और ओलंपिक खेल 2028 जैसे बड़े पड़ाव आने वाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

केंद्रीय खेल मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर एक छोटी से वीडियो साझा की है। इसमें स्क्वैश में पदक जीतने वाले खिलाड़ी उनके साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार