ICC Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान मैट हेनरी को कंधे में चोट लगी थी। इस चोट के कारण अब वह न्यूजीलैंड और भारत के बीच होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हेनरी को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले के आखिरी ओवरों में दो ओवर गेंदबाजी की थी। चोट के बाद मैदान में वापसी के बाद उन्हें डाइव लगाते हुए भी देखा गया था।

Advertisement

बुधवार को मुकाबले के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर ने हेनरी की उपलब्धता को लेकर आशावादी रुख दिखाया था, लेकिन अब मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से लगभग 48 घंटे पहले भी हेनरी की फिटनेस पर संशय बना हुआ है।

स्टीड ने कहा, "मेरे हिसाब से हमारे लिए सकारात्मक बात यह है कि वह दोबारा गेंदबाजी करने उतरे थे। उनके कुछ स्कैन हुए हैं और हम उन्हें फाइनल खेलने का हर संभव मौका देना चाहते हैं।हालांकि इस वक्त उनकी स्थिति अब भी थोड़ी अनिश्चित है।"

हेनरी ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से पांच विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मुक़ाबले में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा और यह दुबई में खेला जाएगा।

स्टीड ने आगे कहा, "वह अपने कंधे के बल गिरने के कारण अभी भी दर्द में हैं। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे।"

Advertisement

हेनरी ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में 16.7 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। इनमें से पांच विकेट उन्होंने भारत के खिलाफ ग्रुप मुक़ाबले में लिए थे, जो फाइनल में भी उनका प्रतिद्वंद्वी होगा और यह दुबई में खेला जाएगा।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार