पिछले सप्ताह लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड डिओगो जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की कार दुर्घटना में हुई मौत के मामले में स्पेनिश पुलिस ने अहम खुलासा किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दुर्घटना के समय जोटा ही गाड़ी चला रहे थे और गति सीमा से अधिक तेज गति से गाड़ी चला रहे थे।

Advertisement

28 और 25 वर्षीय दोनों भाइयों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 00:30 बजे उत्तर-पश्चिमी स्पेन के सेर्नाडिला शहर के पास ए-53 राजमार्ग पर हुई।

Advertisement

दोनों पुर्तगाल से स्पेन के उत्तरी तट पर स्थित सेंटेंडर लिवरपूल के साथ प्री-सीजन प्रशिक्षण शुरू करने के लिए जा रहे थे। उनकी लेम्बोर्गिनी कार जिसकी गति अधिक थी, सड़क से उतर गई और कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौत हो गई थी। घटनास्थल से जला और बिखरा हुआ मलबा मिला था।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मामूली सर्जरी के बाद जोटा को विमान का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई थी।

स्पेनिश सिविल गार्ड की ओर से मंगलवार को बताया गया कि अब तक के सभी सबूत इस बात का संकेत देते हैं कि जोटा ही स्पोर्ट्स कार चला रहे थे। वाहन राजमार्ग के लिए निर्धारित गति सीमा (120 किमी/घंटा) से काफी अधिक गति से चल रहा था।

बयान में कहा गया कि अन्य बातों के अलावा, वाहन के पहियों के निशानों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल अंतिम रिपोर्ट का आना बाकी है।

Advertisement

स्पेनिश सिविल गार्ड की ओर से मंगलवार को बताया गया कि अब तक के सभी सबूत इस बात का संकेत देते हैं कि जोटा ही स्पोर्ट्स कार चला रहे थे। वाहन राजमार्ग के लिए निर्धारित गति सीमा (120 किमी/घंटा) से काफी अधिक गति से चल रहा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

जोटा ने दुर्घटना से ठीक 11 दिन पहले अपनी बचपन की प्रेमिका रूटे कार्डोसो से शादी की थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं। लिवरपूल ने वादा किया है कि वह उनके अनुबंध के शेष दो वर्षों का पूरा भुगतान परिवार को करेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार