Asian Games:  गुजरात की स्टार राइफल शूटर एलावेनिल वलारिवन ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल जीते। उनकी इस सफलता से गुजरात और भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

एलावेनिल की उपलब्धि से खुश होकर गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने उन्हें 'स्पोर्ट्स टैलेंट अवॉर्ड स्कीम' के तहत 1.33 करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया था। इससे पहले भी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें 74 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिल चुकी है।

अपनी उपलब्धियों और सरकार से मिले इस प्रोत्साहन से एलावेनिल बेहद उत्साहित हैं और इसे आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मानती हैं।

राइफल शूटर एलावेनिल वलारिवन ने कहा, "मैं खिलाड़ियों को न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से सशक्त करने वाली योजनाओं के लिए सरकार और विशेष रूप से राज्य सरकार की बहुत आभारी हूं जो भी योजनाएं आ रही हैं उन्हें देखते हुए मैं निश्चित तौर पर यह कह सकती हूं कि भारत एक स्पोर्टिंग नेशन को रूप में पहचान बनाने की तरफ बढ़ रहा है।"

एलावेनिल अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 से ज्यादा मेडल जीत चुकी हैं। माता-पिता अपनी होनहार बेटी की कामयाबी से खुश हैं। उन्होंने बताया कि 2012 में 8वीं की पढ़ाई के दौरान ही एलावेनिल ने राइफल शूटिंग शुरू कर दी थी और सफलता मिलने के बाद उन्होंने इसे ही अपना करियर बना लिया।

एलावेनिल के पिता आर. वलारिवन ने कहा, "जब वो 2012 में 8वीं कक्षा में थी तभी उसने शूटिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था। सबसे पहले स्कूल स्तर पर उसने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसने उन्हें आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर उसने लगभग 46 मेडल हासिल किए हैं।"

एलावेनिल की मां सरोजा वलारिवन ने कहा, "जाहिर है कि गुजरात सरकार डीएलएसएस, खेल महाकुंभ और शक्तिदूत जैसी स्पोर्ट्स प्रमोशन स्कीम्स के माध्यम से राज्य में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और अत्याधुनिक खेल सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी वजह से एलावेनिल जैसे खिलाड़ी उभरकर सामने आ रहे हैं।"

एलावेनिल के पिता आर. वलारिवन ने कहा, "जब वो 2012 में 8वीं कक्षा में थी तभी उसने शूटिंग में अपना करियर शुरू कर दिया था। सबसे पहले स्कूल स्तर पर उसने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिसने उन्हें आगे खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर उसने लगभग 46 मेडल हासिल किए हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार