World Champions Ankushita Boro: एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को पूर्व युवा विश्व चैंपियन अंकुशिता बोरो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की मुक्केबाज पार्थवी पर 5:0 से जीत हासिल कर 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

वहीं, 51 किग्रा वर्ग में दो बार की विश्व चैंपियन निखत जरीन ने कल्पना पर 5:0 की शानदार जीत के साथ हैदराबाद के दर्शकों को खुश कर दिया। निखत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की राशि शर्मा पर 4:1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

Advertisement

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ और तेलंगाना खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में तेलंगाना मुक्केबाजी महासंघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में देश भर से शीर्ष मुक्केबाज और उभरते हुए खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यह प्रतियोगिता 15 प्रतिभागी इकाइयों के साथ, जिसमें हाल ही में आयोजित एलीट नेशनल्स, मेजबान तेलंगाना, साई एनसीओई संयुक्त टीम और टॉप्स टैलेंट एंड डेवलपमेंट स्क्वाड के 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं, राष्ट्रीय पूल को सुदृढ़ करने और भविष्य के सितारों की खोज करने के लिए बीएफआई पहल का हिस्सा है।

अन्य उल्लेखनीय क्वार्टर फाइनल परिणामों में प्रीति (54 किग्रा), ज्योति (51 किग्रा) और देविका घोरपड़े (51 किग्रा) ने स्पष्ट, सर्वसम्मत जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। तमिलनाडु के वी. लक्ष्य (51 किग्रा) ने लक्ष्मी देवी पर 5:0 की जीत से प्रभावित किया, जबकि तनु (54 किग्रा), शशि (65 किग्रा) और यशी शर्मा (65 किग्रा) भी शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ीं।

अंकुशिता की टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) टीम की साथी गीतिमोनी गोगोई 70 किग्रा में आरएससी के जरिए आगे बढ़ीं और बेबीरोजसाना चानू (57 किग्रा) ने दूसरे राउंड में स्टॉपेज जीत दर्ज की।

पहले दिन के अन्य उल्लेखनीय परिणामों में 2023 विश्व चैंपियन नीतू (हरियाणा) की 45-48 किग्रा में रजनी सिंह (यूपी) पर 5:0 से जीत शामिल थी। वहीं, तेलंगाना की यशी शर्मा ने 60-65 किग्रा वर्ग में के. मोनिशा (तमिलनाडु) को 5:0 से हराया।

Advertisement

अंकुशिता की टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम) टीम की साथी गीतिमोनी गोगोई 70 किग्रा में आरएससी के जरिए आगे बढ़ीं और बेबीरोजसाना चानू (57 किग्रा) ने दूसरे राउंड में स्टॉपेज जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार