फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस ट्यूशेल ने अपनी रणनीति का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लिए गए फैसलों पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए शनिवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर ट्यूशेल ने कहा कि इंग्लैंड के पास 60 वर्षों में सबसे अच्छा नतीजा हासिल करने का मौका है।

Advertisement

ट्यूशेल ने हार की पूरी जिम्मेदारी खुद लेते हुए कहा कि टीम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपनी समझ, अनुभव और सोच के आधार पर फैसले लिए थे। इंग्लैंड को सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के अंतिम क्षणों में टीम के धीमे खेल को लेकर काफी आलोचना हुई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्यूशेल ने माना कि उनकी टीम उस समय उतनी आक्रामक नहीं रही, जितना होनी चाहिए थी।

हालांकि, उन्होंने टीम के लिए अपनाए गए 'बैक-फाइव' डिफेंस सिस्टम का बचाव किया। ट्यूशेल ने कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उन्होंने मैच की स्थिति को देखते हुए टीम की मदद करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अगर वह समय रहते कोई बदलाव नहीं करते या टीम को संभालने की कोशिश नहीं करते तो उन्हें ज्यादा अफसोस होता। कोच के अनुसार, उनका हर फैसला टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने और जीत हासिल करने के इरादे से लिया गया था।

ट्यूशेल ने कहा, "अगर किसी को जिम्मेदारी लेनी है तो वह मैं हूं, क्योंकि मैं टीम का हेड कोच हूं।" उन्होंने यह भी कहा कि वह खिलाड़ियों या किसी अन्य व्यक्ति पर हार का दोष नहीं डालना चाहते। कोच के मुताबिक, इस हार का दर्द सबसे ज्यादा टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ही है और यह अनुभव लंबे समय तक उनके साथ रहेगा।

हालांकि, उन्होंने टीम के लिए अपनाए गए 'बैक-फाइव' डिफेंस सिस्टम का बचाव किया। ट्यूशेल ने कहा कि उन्हें अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उन्होंने मैच की स्थिति को देखते हुए टीम की मदद करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अगर वह समय रहते कोई बदलाव नहीं करते या टीम को संभालने की कोशिश नहीं करते तो उन्हें ज्यादा अफसोस होता। कोच के अनुसार, उनका हर फैसला टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाने और जीत हासिल करने के इरादे से लिया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

शनिवार को फ्रांस के खिलाफ होने वाले तीसरे स्थान के मुकाबले को लेकर ट्यूशेल ने कहा कि यह मैच आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, "इस मैच में कोई भी खिलाड़ी नहीं खेलना चाहता है, लेकिन यह इंग्लैंड के लिए पिछले 60 वर्षों में सबसे अच्छा नतीजा हासिल करने का मौका है। हमें अभी काफी फासला तय करना है। फ्रांस, स्पेन और अर्जेंटीना से जीत की उम्मीद की जाती है। हम अभी भी सपने देख रहे हैं और प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हम अपनी कोशिशें नहीं छोड़ेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार