यूईएफए यूरोपा लीग के राउंड ऑफ 16 के पहले लेग मुकाबलों में रोमांचक नतीजे देखने को मिले। ओली वाटकिंस के शानदार हेडर की बदौलत एस्टन विला ने फ्रांस की टीम लिली ओएससी को 1-0 से हराकर अहम बढ़त हासिल कर ली। वहीं, एफसी पोर्टो और एफसी मिडट्जिलैंड ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए अगले चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाया।

Advertisement

फ्रांस के स्टेड पियरे-मौरॉय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एस्टन विला और लिली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में 61वें मिनट पर ओली वॉटकिंस ने हेडर के जरिए गोल दागकर विला को बढ़त दिला दी।

Advertisement

इस मुकाबले में विला के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने लिली के कई घातक हमलों को नाकाम किया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ एस्टन विला ने फ्रांस में अपने सातवें प्रयास में पहली जीत दर्ज की।

यह मुकाबला विला के मैनेजर उनाई एमरी के लिए भी खास रहा। क्लब के साथ यह उनकी 100वीं जीत थी। वह सबसे तेज गति से 100 जीत हासिल करने वाले मैनेजर बन गए हैं।

दूसरी ओर, दो बार की चैंपियन पोर्टो ने जर्मनी की टीम वीएफबी स्टटगार्ट के खिलाफ पहले हाफ में शानदार शुरुआत की। मैच के शुरुआती सात मिनट के भीतर दो गोल कर पोर्टो ने मजबूत बढ़त बना ली।

यह मुकाबला विला के मैनेजर उनाई एमरी के लिए भी खास रहा। क्लब के साथ यह उनकी 100वीं जीत थी। वह सबसे तेज गति से 100 जीत हासिल करने वाले मैनेजर बन गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

डेनमार्क की टीम मिड्टजीलैंड ने इंग्लैंड के नॉटिंघम फारेस्ट को 1-0 से हराकर सबको चौंका दिया। मैच के 80वें मिनट में सब्सटीट्यूट चो गुए-सुंग ने लूपिंग हेडर से निर्णायक गोल किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार