जर्मन फुटबॉल आइकन और गोल्डन बॉल विजेता ओलिवर कान का मानना ​​है कि फीफा विश्व कप एक ऐसा टूर्नामेंट है जो दुनिया भर से असाधारण प्रतिभा और भावना लेकर लाता है।

Advertisement

बायर्न म्यूनिख के पूर्व गोलकीपर ने कहा, "क्लब प्रतियोगिता को बहुत ज्यादा अहमियत मिलने के बावजूद, फीफा विश्व कप सबसे बड़ा इवेंट बना हुआ है।"

Advertisement

कान ने जी5 पर कहा, "फीफा विश्व कप फुटबॉल का सबसे बड़ा मंच है—एक ऐसा टूर्नामेंट जो लाखों लोगों को प्रेरित करता है और ऐसे पल बनाता है जो खेल का इतिहास बन जाते हैं। हर संस्करण असाधारण प्रतिभा, पैशन, और भावना लेकर आता है, जो इसे वैश्विक खेल के सबसे दिलचस्प इवेंट्स में से एक बनाता है।"

जर्मनी के पूर्व कप्तान ने भारत में फुटबॉल के विकास पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं जी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ पैनल के हिस्से के तौर पर जुड़कर बहुत खुश हूं और पूरे भारत में फैंस के साथ अपनी राय साझा करने का इंतजार कर रहा हूं। देश में फुटबॉल का विकास बहुत अच्छा रहा है। टूर्नामेंट के अनुभव को दर्शकों के और करीब लाने का हिस्सा बनना रोमांचक है।"

कान ने 1995 से 2006 तक जर्मनी का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने 86 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और नेशनल टीम को फीफा वर्ल्ड कप 2002 के फाइनल तक पहुंचाया। उस टूर्नामेंट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में एकमात्र ऐसा गोलकीपर बनाया, जिन्होंने प्रतियोगिता के श्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर गोल्डन बॉल जीती। उन्हें टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन गोलकीपर भी माना गया था।

जर्मनी के पूर्व कप्तान ने भारत में फुटबॉल के विकास पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं जी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स के विशेषज्ञ पैनल के हिस्से के तौर पर जुड़कर बहुत खुश हूं और पूरे भारत में फैंस के साथ अपनी राय साझा करने का इंतजार कर रहा हूं। देश में फुटबॉल का विकास बहुत अच्छा रहा है। टूर्नामेंट के अनुभव को दर्शकों के और करीब लाने का हिस्सा बनना रोमांचक है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कान का भारत से भी पुराना कनेक्शन है। वह पहली बार 2008 में भारत आए थे। उस समय बायर्न म्यूनिख ने कोलकाता में मोहन बागान के खिलाफ अपना विदाई मैच खेला था। इसके बाद वह 2023 में फ्रांस आए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार