FIFA Women: सह-मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 0-0 से ड्रा के बाद रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 7-6 से हराकर पहली बार फीफा महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया बुधवार को सिडनी में एक ब्लॉकबस्टर सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी, जबकि एक दिन पहले ईडन पार्क में स्पेन और स्वीडन का आमना-सामना होगा।

Advertisement

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली इन चार टीमों ने अब तक ट्रॉफी नहीं जीती है, यानी इस बार टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलना तय है।

ब्रिस्बेन में क्वार्टरफाइनल मैच गोल रहित समाप्त हुआ, 120 मिनट तक चली कड़ी मशक्कत के बाद भी मैच का नतीजा नहीं निकला।

जब दोनों टीमें निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक गोल रहित बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

10 राउंड तक चले पेनल्टी के आखिरी शॉट पर 7-6 से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे लंबा शूटआउट भी था।

Advertisement

दूसरे क्वार्टर फाइनल में, इंग्लैंड ने कोलंबिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की और पहले खिताब की अपनी दावेदारी बरकरार रखी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार