FIFA Women: नीदरलैंड्स रविवार को फीफा महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

Advertisement

2019 की उपविजेता नीदरलैंड ने सिडनी फुटबॉल स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बीच मैच के प्रत्येक हाफ में स्कोर किया।

Advertisement

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिल रूर्ड ने टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी और लिनेथ बीरेनस्टेन ने दूसरे हाफ में गोलकीपिंग की गलती के कारण 68वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

नीदरलैंड्स का अगला मुकाबला छठी रैंकिंग वाली स्पेन से होगा, जिसने शनिवार को स्विट्जरलैंड को 5-1 से हराकर पहली बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वे डेनियल वैन डी डोक के बिना होंगे, जिन्हें टूर्नामेंट का दूसरा येलो कार्ड मिला और उन्हें नियमों के तहत अगले मैच से बाहर कर दिया जाएगा।

दक्षिण अफ़्रीका, जो नीदरलैंड्स से 45 स्थान नीचे है, वो एक कमज़ोर टीम के रूप में टूर्नामेंट में आई, लेकिन उसने अपना पहला विश्व कप खेल जीतने के लिए इटली को 3-2 से हराया और सबको चौंका दिया था।

अटैकिंग गेम खेल रही नीदरलैंड्स ने अपना पहला गोल नौवें मिनट में किया।

Advertisement

मैनचेस्टर सिटी की मिडफील्डर रूर्ड ने टूर्नामेंट का अपना चौथा गोल किया और छठी बार नीदरलैंड ने पहले 20 मिनट के भीतर गोल किया।

अपने पहले नॉकआउट मैच में दक्षिण अफ्रीका संघर्ष करती नजर आई। उनकी मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब फारवर्ड जर्मेन सियोपोसेनवे को चोट लग गई, हालांकि उन्होंने 10 मिनट तक खेलना जारी रखा जब तक कि उन्हें सब्स्टीट्यूट नहीं कर दिया गया।

Also Read: Major League Cricket 2023 Schedule

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी करिश्माई स्टैंड-इन कप्तान थेम्बी कगतलना के साथ कई बार गोल करने के बेहद करीब पहुंची। लेकिन बराबरी के उनके प्रयासों को नीदरलैंड के गोलकीपर डाफ्ने वन ने लगातार विफल कर दिया, जिन्होंने कई बेहतरीन बचाव किए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार