फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 6-4 से हराया। इस मुकाबले में कुल 10 गोल लगे और 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।

Advertisement

पिछले 64 साल में यह पहला मौका है जब फीफा विश्व कप के एक मैच में दोनों टीमों की तरफ से चार से उससे अधिक गोल लगे हैं। इससे पहले, साल 1962 में सोवियत संघ और कोलंबिया के बीच खेला गया मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा था। इस मैच में विश्व कप के एक मुकाबले में सर्वाधिक गोल का नया रिकॉर्ड भी कायम हुआ। इससे पहले, 1982 में हंगरी बनाम अल साल्वाडोर मैच में कुल 11 गोल लगे थे, जहां हंगरी ने 10-1 से जीत दर्ज की थी। फीफा वर्ल्ड कप में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में सर्वाधिक गोल होने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड और फ्रांस के बीच हुए मुकाबले में बना।

इंग्लैंड की जीत के नायक रहे बुकायो साका रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे। वह विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से गोलों की हैट्रिक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इसके साथ ही वह विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने। वहीं, जूड बेलिंगहम ने भी इंग्लैंड की तरफ से एक गोल किया।

बेलिंगहम विश्व कप के एक संस्करण में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी भी बने। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 गोल किए। इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। वर्ल्ड कप में इंग्लिश टीम का 1966 में खिताब जीतने के बाद दूसरा सबसे शानदार प्रदर्शन रहा।

इंग्लैंड की जीत के नायक रहे बुकायो साका रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे। वह विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से गोलों की हैट्रिक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बने। इसके साथ ही वह विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बने। वहीं, जूड बेलिंगहम ने भी इंग्लैंड की तरफ से एक गोल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, दूसरे हाफ में फ्रांस ने वापसी की। एम्बाप्पे ने 48वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया,तो 58वें मिनट में बारकोला ने दूसरा गोल दागा। एम्बाप्पे ने जल्द ही इंग्लैंड को बढ़त को और कम करते हुए स्कोर 4-3 कर दिया। मैच के 87वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ से साका ने पांचवां गोल किया। इसके बाद इंजरी टाइम में फ्रांस के लिए उस्मान डेम्बेल ने चौथा गोल किया, लेकिन जूड बेलिंगहम ने छठा गोल करते हुए इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार