डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया।

Advertisement

मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए शानदार रही। 10वें मिनट में मिले कॉर्नर पर लियोनेल मेसी ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसे एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बिना कोई गलती किए हेडर की मदद से गोल में तब्दील कर दिया। यह इस विश्व कप में मैक एलिस्टर का पहला गोल रहा। स्विट्जरलैंड ने प्रयास तो काफी किए, लेकिन पहले हाफ में टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी।

Advertisement

हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत स्विट्जरलैंड के लिए बढ़िया रही। मैच के 67वें मिनट में टीम ने मुकाबले में वापसी करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। स्विट्जरलैंड की ओर से मैच का पहला गोल डैन एनडोये ने किया। मैच के 72वें मिनट में स्विट्जरलैंड को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब एम्बोलो को मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल, एम्बोलो पजेशन के दौरान अचानक से गिर पड़े, जिसके बाद रेफरी ने उनके पीछे खड़े अर्जेंटीना के खिलाड़ी परेडेस को येलो कार्ड दिखा दिया।

मैच की शुरुआत अर्जेंटीना के लिए शानदार रही। 10वें मिनट में मिले कॉर्नर पर लियोनेल मेसी ने बेहतरीन क्रॉस दिया, जिसे एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने बिना कोई गलती किए हेडर की मदद से गोल में तब्दील कर दिया। यह इस विश्व कप में मैक एलिस्टर का पहला गोल रहा। स्विट्जरलैंड ने प्रयास तो काफी किए, लेकिन पहले हाफ में टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में लौटारो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना के लिए तीसरा गोल करते हुए टीम की जीत पक्की कर दी। अगले चार मिनट में स्विट्जरलैंड ने गोल करने का खूब प्रयास किया, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। सेमीफाइनल में अब अर्जेंटीना की भिड़ंत 15 जुलाई को इंग्लैंड से होगी। इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार