फीफा वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया पर 2-1 की जीत के बाद पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी टीम ने अपने पूर्व साथी डिओगो जोटा को भावुक श्रद्धांजलि दी। जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के एक साल पूरा होने पर पुर्तगाल टीम ने अपने पूर्व खिलाड़ी को याद किया।

Advertisement

मैच के बाद रोनाल्डो ने डिओगो जोटा की नंबर 21 जर्सी पहनी और भावुक होकर आसमान की ओर इशारा किया। उनकी आंखों में आंसू थे और यह दृश्य खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। रोनाल्डो ने बाद में 'फॉक्स' के साथ बातचीत करते हुए बताया कि टीम को मैच से पहले ही इस तारीख के महत्व का एहसास था और यह दिन उनके लिए सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह बहुत खास और भावनात्मक पल था, क्योंकि टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीता बल्कि एक ऐसे साथी की याद में जीत हासिल की जिसे वे बहुत प्यार करते थे। रोनाल्डो ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि जोटा हमेशा उनके साथ मौजूद हैं और टीम ने उन्हें सबसे अच्छे तरीके से श्रद्धांजलि दी है।

मैच के बाद रोनाल्डो ने डिओगो जोटा की नंबर 21 जर्सी पहनी और भावुक होकर आसमान की ओर इशारा किया। उनकी आंखों में आंसू थे और यह दृश्य खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। रोनाल्डो ने बाद में 'फॉक्स' के साथ बातचीत करते हुए बताया कि टीम को मैच से पहले ही इस तारीख के महत्व का एहसास था और यह दिन उनके लिए सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं था।

Also Read: LIVE Cricket Score

जोटा और उनके भाई आंद्रे सिल्वा की मौत पिछले साल 3 जुलाई को एक कार दुर्घटना में हुई थी। स्पेनिश पुलिस ने बताया था कि उनकी कार ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सड़क से उतर गई थी। इसी दौरान टायर फटने से कार में आग लग गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आंद्रे सिल्वा भी एक पेशेवर फुटबॉलर थे और पुर्तगाल के सेकंड डिवीजन क्लब पेनाफिल के लिए खेलते थे।जोटा की याद में पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने पहले ही उनकी जर्सी नंबर 21 को उनके करीबी दोस्त और साथी खिलाड़ी रूबेन नेवेस को सौंपकर सम्मान देने का फैसला किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार