फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी के मुकाबले में ब्राजील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ब्राजील की जीत के नायक मैथ्यूस कुन्हा रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे।

Advertisement

इस जीत के साथ ही गोल अंतर के आधार पर ब्राजील ने ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि, ब्राजील ने हैती के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही ब्राजील ने खेल पर नियंत्रण बनाया। मैथ्यूस कुन्हा ने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच की शुरुआत को बेहद खास बनाया। उन्होंने लगातार अच्छे मूव बनाए और टीम के आक्रमण को मजबूती दी। उनके साथ विनीसियस जूनियर और राफिन्हा का प्रदर्शन भी दमदार रहा। ब्राजील के लिए मैच का पहला गोल 23वें मिनट में आया, जब हैती के गोलकीपर जॉनी प्लासाइड विनीसियस जूनियर का शॉट तो रोकने में सफल रहे, लेकिन उसके बाद हेंस डेलक्रोइक्स का क्लीयरेंस शॉट कुन्हा से लगकर गोल पोस्ट में चला गया।

इस जीत के साथ ही गोल अंतर के आधार पर ब्राजील ने ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि, ब्राजील ने हैती के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरे हाफ में हैती ने वापसी करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन ब्राजील के मजबूत डिफेंस ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। रिकार्डो एडे ने कॉर्नर पर ऊंची छलांग लगाकर हेडर लगाया, लेकिन ब्राजील के गोलकीपर एलिसन ने शानदार बचाव किया। मैच के अंतिम समय में ब्राजील के युवा खिलाड़ी एंड्रिक ने गोल किया, लेकिन वह ऑफसाइड करार दिया गया। लगातार दूसरी हार के साथ ही हैती फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार