FIFA World Cup: 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के अंतिम क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा। यह मुकाबला कैनसस सिटी स्टेडियम में रविवार सुबह 6.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार) से खेला जाएगा।

Advertisement

मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना इस अहम मैच को जीतकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमी-फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगा। अर्जेंटीना ने 'ग्रुप-जे' में लगातार तीन जीत हासिल की थीं, जिसमें लियोनेल मेसी के छह गोल शामिल थे। मेसी ने नॉकआउट दौर में भी दो और गोल किए, जिसमें मिस्र के खिलाफ 'राउंड ऑफ 16' में बराबरी का अहम गोल भी शामिल है। मेसी इस वर्ल्ड कप में अब तक 8 गोल कर चुके हैं। वह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक 21 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस को उम्मीद है कि मेसी अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर करेंगे।

Advertisement

हालांकि, मिस्र और काबो वर्डे दोनों के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए लियोनेल स्कालोनी की मौजूदा चैंपियन टीम को जबरदस्त दृढ़ संकल्प की जरूरत पड़ी। राउंड ऑफ 32 में पहली बार खेल रही टीम को हराने के लिए अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा-टाइम में 'ओन-गोल' से मिली जीत का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद नॉर्थ अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक और कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें चैंपियन टीम ने देर से तीन गोल करके किसी तरह मिस्र को हराया।

दूसरी तरफ, स्विट्जरलैंड की टीम ने अब तक चुपचाप अपना लक्ष्य हासिल किया है। मुरात याकिन की टीम ने न सिर्फ फीफा वर्ल्ड कप 1954 के बाद पहली बार क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई, बल्कि वे मिडवेस्ट में लगातार दो नॉकआउट जीत हासिल करके आए हैं, जो किसी ग्लोबल टूर्नामेंट में पहली बार हुआ है। अल्पाइन टीम ने 'राउंड ऑफ 32' में अल्जीरिया को 2-0 से हराया था। इसके बाद, 'राउंड ऑफ 16' में मैच बराबरी पर छूटने के बाद पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को मात दी थी।

अर्जेंटीना की टीम:

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, गेरोनिमो रूली, जुआन मुसो।

Advertisement

डिफेंडर: नाहुएल मोलिना, गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, लियोनार्डो बालेरडी, निकोलस ओटामेंडी, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, फैसुंडो मदीना।

मिडफील्डर: लिएंड्रो पेरेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, रोड्रिगो डी पॉल, जियोवानी लो सेल्सो, एक्सक्विएल पलासियोस, एंजो फर्नांडीज, वैलेन्टिन बारको।

फॉरवर्ड: लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज, लाउ तारो मार्टिनेज, थियागो अल्माडा, निकोलस पाज, निकोलस गोंजालेज, गिउलिआनो शिमोन, जोस मैनुअल लोपेज।

Advertisement

स्विट्जरलैंड की टीम:

गोलकीपर: ग्रेगोर कोबेल, यवोन म्वोगो, जोनास ओमलिन।

डिफेंडर: मैनुअल अकांजी, निको एल्वेडी, रिकार्डो रोड्रिग्ज, सिल्वान विडमर, सेड्रिक जेसिगर, एरे कोमर्ट, उलिसेस गार्सिया, लुकास ब्लोंडेल, बेकिर ओमेराजिक।

Advertisement

गोलकीपर: ग्रेगोर कोबेल, यवोन म्वोगो, जोनास ओमलिन।

Also Read: LIVE Cricket Score

फॉरवर्ड: ब्रील एम्बोलो, जेकी अमदौनी, नूह ओकाफोर, जोएल मोंटेइरो, क्वाड्वो दुआ, अल्बियन हजदारी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार