फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नॉर्वे ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। नॉर्वे की जीत के नायक एर्लिंग हालैंड रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे।

Advertisement

इस जीत के साथ ही नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों का डिफेंस दमदार नजर आया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, ब्राजील को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले, लेकिन टीम उन्हें भुनाने में नाकाम रही।

Advertisement

पहले हाफ में मैथियस कुन्हा को क्रिस्टोफर एजर द्वारा किए गए फाउल की वीएआर समीक्षा की गई, जिसके बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली। हालांकि, ब्रूनो गुइमारेस इस बेहतरीन मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। ब्रूनो के शॉट को नॉर्वे के गोलकीपर ओर्जन नायलैंड ने नाकाम किया। सिर्फ ब्रूनो ही नहीं, बल्कि नायलैंड ने ग्रेबियल मार्टिनेली, विनीसियस जूनियर, रयान और ब्रूनो गुइमारेस के कई और प्रयासों को भी पहले हाफ में विफल किया।

इस जीत के साथ ही नॉर्वे ने पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों का डिफेंस दमदार नजर आया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हालांकि, ब्राजील को गोल करने के कई अच्छे मौके मिले, लेकिन टीम उन्हें भुनाने में नाकाम रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच के 79वें मिनट में नॉर्वे को आखिरकार सफलता मिली। एर्लिंग हालैंड ने नॉर्वे की ओर से इस मुकाबले का पहला गोल दागा। इसके बाद मुकाबले के 90वें मिनट में हालैंड ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 में तब्दील कर दिया। मैच के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर नेमार जूनियर ने ब्राजील के लिए मुकाबले का पहला गोल तो दागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे का सामना मेक्सिको और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से 11 जुलाई को होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार