फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। फ्रांस ने रोमांचक मुकाबले में सेनेगल को 3-1 से मात दी। टीम की इस जीत के हीरो काइलियन एमबाप्पे रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में दो गोल दागे।

Advertisement

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कई अच्छे मौके भी बनाए। वहीं, फ्रांस ने भी एक के बाद एक हमले करते हुए सेनेगल के डिफेंस को खूब परखा। हालांकि, पहले हाफ में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा।

Advertisement

दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से आक्रामक खेल देखने को मिला। फ्रांस को मैच के 66वें मिनट में आखिरकार सफलता मिली। माइकल ओलिस ने काइलियन एमबाप्पे को बेहतरीन पास दिया, जिसे एमबाप्पे ने गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ ही फ्रांस ने मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस की तरफ से एक के बाद हमले जारी रहे, जिसे सेनेगल के डिफेंस पर दबाव लगातार बढ़ता गया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सेनेगल ने फ्रांस के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया और कई अच्छे मौके भी बनाए। वहीं, फ्रांस ने भी एक के बाद एक हमले करते हुए सेनेगल के डिफेंस को खूब परखा। हालांकि, पहले हाफ में किसी भी टीम को गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, एमबाप्पे ने अगले ही मिनट में सेनेगल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने एक शानदार लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक से गोल करते हुए फ्रांस की बढ़त को 3-1 कर दिया। इस मुकाबले में दो गोल के साथ ही एमबाप्पे फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनेल मेसी से आगे निकल गए हैं। इस टूर्नामेंट में एमबाप्पे के नाम अब 14 गोल हो चुके हैं, जबकि मेसी ने 13 गोल किए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार