फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफ्रीका के दो शीर्ष देशों, घाना और सेनेगल ने मंगलवार को अपनी-अपनी 26-सदस्यीय टीम घोषित कर दी। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से होगी, जिसका फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा। यह फीफा वर्ल्ड कप का पहला ऐसा संस्करण होगा, जिसमें रिकॉर्ड 10 अफ्रीकी प्रतिनिधियों सहित 48 टीमें शामिल होंगी।

Advertisement

घाना के हेड कोच कार्लोस क्विरोज ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का एक संतुलित समूह चुना है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी हैं; इसमें 3 गोलकीपर, 9 डिफेंडर, 7 मिडफील्डर और 7 फॉरवर्ड शामिल हैं। 'ब्लैक स्टार्स' के अधिकांश प्रमुख खिलाड़ियों के साथ-साथ हाल ही में बुलाए गए कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी इसमें जगह दी गई है। मोहम्मद कुदुस और अलेक्जेंडर जिकू दो ऐसे प्रमुख खिलाड़ी हैं जो टीम में शामिल नहीं हैं। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

Advertisement

घाना अपने पांचवें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहा है, जिसे 'ग्रुप एल' में पनामा, इंग्लैंड और क्रोएशिया के साथ रखा गया है। 'ब्लैक स्टार्स' 17 जून को पनामा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद वे इंग्लैंड और क्रोएशिया का सामना करेंगे।

घाना फीफा वर्ल्ड कप 2010 के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन ब्राजील और कतर में हुए पिछले 2 वर्ल्ड कप में वह ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में असफल रहा था।

घाना की 26-सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: बेंजामिन असारे, लॉरेंस अति-जिगी, जोसेफ अनंग।

Advertisement

डिफेंडर: बाबा अब्दुल रहमान, डेरिक लक्सेन, गिदोन मेंसा, मार्विन सेनाया, अलीदु सेदु, अब्दुल मुमिन, जेरोम ओपोकू, जोनास एडजेटी, कोजो ओपोंग पेप्रा।

मिडफील्डर: थॉमस पार्टे, कमलदीन सुलेमाना, क्वासी सिबो, ऑगस्टीन बोआके, कालेब यिरेनकी, अब्दुल फतावु इस्साहाकु, एलीशा ओवसु।

फॉरवर्ड: क्रिस्टोफर बोन्सू बाह, अर्नेस्ट नुआमा, एंटोनी सेमेन्यो, ब्रैंडन थॉमस-असांटे, प्रिंस क्वाबेना अडू, इनाकी विलियम्स, जॉर्डन अय्यू।

Advertisement

वहीं, सेनेगल की 26-सदस्यीय टीम में लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख के पूर्व फॉरवर्ड सादियो माने सबसे बड़ा आकर्षण होंगे। 34 वर्षीय माने सऊदी प्रो लीग क्लब 'अल-नस्र' के लिए लेफ्ट विंगर के तौर पर खेलते हैं। सेनेगल की टीम में 3 गोलकीपर, 8 डिफेंडर, 7 मिडफील्डर और 8 फॉरवर्ड शामिल हैं। सेनेगल 'ग्रुप आई' में फ्रांस, नॉर्वे और इराक के साथ मुकाबला करेगा।

सेनेगल की 26-सदस्यीय टीम:

गोलकीपर: एडौर्ड मेंडी, मोरी डियाव, येह्वान्न डियॉफ।

Advertisement

डिफेंडर: कालिडौ कौलीबली, मौसा नियाखाते, मामादौ सर्र, अब्दुलाये सेक, क्रेपिन डायटा, एंटोनी मेंडी, इस्माइल जैकब्स, एल हाडज मलिक डियॉफ।

गोलकीपर: एडौर्ड मेंडी, मोरी डियाव, येह्वान्न डियॉफ।

Also Read: LIVE Cricket Score

फॉरवर्ड: सादियो माने, इस्माइला सर्र, इलिमन नदिये, निकोलस जैक्सन, चेरिफ नदिये, बंबा डिएंग, इब्राहिमा मबाये, असाने डियाओ।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार