फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में मेक्सिको पर 3-2 की रोमांचक जीत के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी मिडफील्डर जॉर्डन हेंडरसन जीत का जश्न मनाने के दौरान चोटिल हो गए हैं। इंग्लैंड के हेड कोच थॉमस ट्यूशेल ने बताया कि हेंडरसन की कलाई में गंभीर चोट लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

हेंडरसन इस मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन मैच खत्म होने के बाद टीम के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वह विज्ञापन बोर्ड से नीचे गिर गए और उनकी कलाई में चोट लग गई। चोट लगने के बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

Advertisement

मैच के बाद ट्यूशेल ने बताया, "जॉर्डन गिर गए और उनकी कलाई में काफी गंभीर चोट लगी है। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। यह हमारे लिए दुखद खबर है, क्योंकि जीत की खुशी के बीच उनका घायल होना अच्छा नहीं लगा।" इंग्लैंड ने यह मुकाबला बेहद मुश्किल परिस्थितियों में जीता। मैच के 54वें मिनट में डिफेंडर जेरेल क्वांसाह को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद खिलाड़ियों ने शानदार जज्बा दिखाया और मेक्सिको की वापसी की कोशिशों को नाकाम करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की।

हेंडरसन इस मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे थे, लेकिन मैच खत्म होने के बाद टीम के साथ जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान वह विज्ञापन बोर्ड से नीचे गिर गए और उनकी कलाई में चोट लग गई। चोट लगने के बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने आगे कहा कि एज्टेका स्टेडियम में मेक्सिको के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, "यह एक यादगार मैच था। खिलाड़ियों ने अपना पूरा दम लगाया। इस टीम में दिल है, हौसला है और अंत तक लड़ने का जज्बा है।" अब इंग्लैंड का सामना क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे से 12 जुलाई को होगा। इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच अब तक 12 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों देशों के बीच पहले चार मैच 1937, 1938, 1949 और 1966 में फ्रेंडली थे, और इंग्लैंड ने उन सभी को 20-2 के कुल स्कोर से जीता था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार