पैराग्वे के मिडफील्डर मटियास गैलार्जा ने शनिवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 की रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में तुर्किये के खिलाफ टीम के ग्रुप स्टेज मैच के सिर्फ 64 सेकंड में शानदार गोल किया। गैलार्जा का यह गोल टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल है।

Advertisement

24 साल के गैलार्जा पैराग्वे के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, तुर्किये के खिलाफ उन्हें शुरुआती इलेवन में शामिल किया गया। गैलार्जा ने हाथ आए इस मौके को भुनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और महज 64 सेकंड में ही गोल दागते हुए पैराग्वे को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। गैलार्जा ने बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में जा पहुंचा।

Advertisement

इससे पहले, मोरक्को के इस्माइल साइबारी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 70 सेकंड में गोल करके रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन गैलार्जा ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए छह सेकंड पहले ही गोल करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। हालांकि, दो मिनट बाद ही उन्हें एक फाउल के बाद रेफरी ने येलो कार्ड थमाया।

24 साल के गैलार्जा पैराग्वे के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, तुर्किये के खिलाफ उन्हें शुरुआती इलेवन में शामिल किया गया। गैलार्जा ने हाथ आए इस मौके को भुनाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और महज 64 सेकंड में ही गोल दागते हुए पैराग्वे को मैच में 1-0 से आगे कर दिया। गैलार्जा ने बाएं पैर से जोरदार शॉट लगाया, जो सीधा गोल पोस्ट में जा पहुंचा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मजबूत डिफेंस के दम पर पैराग्वे अपनी इस बढ़त को हाफ टाइम तक बरकरार रखने में सफल रहा है। तुर्किये ने पहले हाफ में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह पैराग्वे के डिफेंस को भेदने में पूरी तरह से नाकाम रहा। ग्रुप डी में अमेरिका ने पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराते हुए अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार