फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप आई के मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 4-1 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो ओस्मान डेम्बेल रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे।

Advertisement

फ्रांस और नॉर्वे की टीम पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। ऐसे में इस मुकाबले में पहले स्थान पर रहने की जंग थी। ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए फ्रांस को जीत या फिर ड्रॉ की जरूरत थी, जबकि नॉर्वे को पहले स्थान पर रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी।

Advertisement

मैच की शुरुआत बेहद तेज रही। पहले ही मिनट में काइलियन एम्बाप्पे ने नॉर्वे के डिफेंस पर दबाव बनाया और एक जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार के नीचे से टकरा गया। फ्रांस ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में डेम्बेले ने एम्बाप्पे के क्रॉस पर शानदार फिनिश करके पहला गोल किया।

इसके बाद नॉर्वे ने वापसी की कोशिश की। 14वें मिनट में जॉर्जेन स्ट्रैंड लार्सन को गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 20वें मिनट में फ्रांस ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। एम्बाप्पे के पास पर डेम्बेले ने दाईं ओर से अंदर कट करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और स्कोर 2-0 कर दिया।

नॉर्वे ने ठीक एक मिनट बाद ही वापसी करने का प्रयास किया। 21वें मिनट में थेलो आसगार्ड ने बॉक्स के बाहर से नीचे की तरफ शानदार शॉट लगाकर स्कोर को 2-1 कर दिया। हालांकि,फ्रांस ने अपना दबदबा लगातार बनाए रखा और डेम्बेल ने मैच में अपना तीसरा गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की। पहले ही हाफ में फ्रांस ने 3-1 की बढ़त हासिल की।

इसके बाद नॉर्वे ने वापसी की कोशिश की। 14वें मिनट में जॉर्जेन स्ट्रैंड लार्सन को गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 20वें मिनट में फ्रांस ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। एम्बाप्पे के पास पर डेम्बेले ने दाईं ओर से अंदर कट करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और स्कोर 2-0 कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच के अंतिम मिनटों में नॉर्वे ने कुछ और कोशिशें कीं, लेकिन टीम फ्रांस के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी। स्टॉपेज टाइम में डिजायर डू ने ब्रैडली बारकोला के क्रॉस पर हेडर लगाकर फ्रांस की जीत को 4-1 से पक्का कर दिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने ग्रुप आई में पहला स्थान हासिल किया, जबकि नॉर्वे दूसरे स्थान पर रहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार