फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 1-0 से हराया। स्कॉटलैंड ने विश्व कप में यह 36 साल बाद जीत दर्ज की है। यह जीत स्कॉटलैंड के लिए कई मायनों में खास रही। टीम ने 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की।

Advertisement

इसके अलावा 1982 के बाद यह पहली बार है जब स्कॉटलैंड ने किसी वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में जीत हासिल की है। 1982 में टीम ने न्यूजीलैंड को 5-2 से हराया था। इसके अलावा 1998 के बाद यह स्कॉटलैंड का पुरुषों के वर्ल्ड कप में पहला मैच था।

Advertisement

मैच की शुरुआत तेज और आक्रामक रही। दोनों टीमों ने भीड़ के शोर के बीच अच्छा खेल दिखाने की कोशिश की। शुरुआती मिनटों में स्कॉटलैंड ने दबदबा बनाया। स्कॉट मैकटोमिने ने 7वें मिनट में एक शानदार हेडर लगाया, जो क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और मौका बनाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर वापस आ गई।

हैती ने भी जवाबी हमले किए और स्कॉटलैंड पर दबाव बनाए रखा, लेकिन 29वें मिनट में स्कॉटलैंड की टीम बढ़त हासिल करने में सफल रही। फॉरवर्ड खिलाड़ी चे एडम्स ने लंबी गेंद पर नियंत्रण बनाया और बेन गैनन-डोक को पास दिया। उनके क्रॉस को हैती के डिफेंडर ने ब्लॉक कर दिया, लेकिन गेंद जॉन मैकगिन के पास पहुंच गई। मैकगिन ने बॉक्स के किनारे से जोरदार शॉट लगाया, जो हल्के से डिफ्लेक्ट होकर गोलकीपर जॉनी प्लेसिड को चकमा देकर गोल पोस्ट में पहुंच गया।

मैच की शुरुआत तेज और आक्रामक रही। दोनों टीमों ने भीड़ के शोर के बीच अच्छा खेल दिखाने की कोशिश की। शुरुआती मिनटों में स्कॉटलैंड ने दबदबा बनाया। स्कॉट मैकटोमिने ने 7वें मिनट में एक शानदार हेडर लगाया, जो क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और मौका बनाया, लेकिन गेंद पोस्ट से टकराकर वापस आ गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

हैती ने भी बराबरी की कोशिश जारी रखी। प्रोविडेंस ने एक शानदार क्रॉस दिया, लेकिन विल्सन इसिडोर उसे गोल में नहीं बदल सके। मैच के आखिरी मिनटों में फ्रैंट्जी पिएरोट ने भी एक मजबूत हेडर लगाया, लेकिन गेंद थोड़ा सा बाहर चली गई। अंत में स्कॉटलैंड ने अपनी बढ़त बनाए रखी और 1-0 से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ग्रुप सी में पहले स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, हैती ब्राजील और मोरक्को के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार