स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस हार के बाद अब फ्रांस की टीम तीसरे स्थान पर रहने के लिए मुकाबला करेगी। फ्रांस का सामना दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से होगा।

Advertisement

स्पेन ने विश्व कप के इतिहास में यह दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, टीम ने साल 2010 में फाइनल का टिकट हासिल किया था और खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी। मैच की शुरुआत में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और किलियन एम्बाप्पे ने स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि, मुकाबले में पहली सफलता स्पेन के हाथ लगी।

Advertisement

19 वर्षीय खिलाड़ी लामिन यमाल को रोकने के प्रयास में फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने फाउल कर बैठे, जिसके चलते स्पेन को पेनल्टी मिल गई। मैच के 22वें मिनट में मिकेल ओयरजाबल ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी को गोल में तब्दील करते हुए स्पेन को मुकाबले में 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद फ्रांस ने पहले हाफ में बराबरी करने की काफी कोशिश की, लेकिन टीम स्पेन के डिफेंस को नहीं भेद सकी।

स्पेन ने विश्व कप के इतिहास में यह दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले, टीम ने साल 2010 में फाइनल का टिकट हासिल किया था और खिताब को अपने नाम करने में सफल रही थी। मैच की शुरुआत में फ्रांस ने आक्रामक खेल दिखाया और किलियन एम्बाप्पे ने स्पेन के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि, मुकाबले में पहली सफलता स्पेन के हाथ लगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

एम्बाप्पे ने कई बार स्पेन के डिफेंस को भेदने की कोशिश की, लेकिन हर बार विपक्षी टीम के गोलकीपर उनाई सिमोन उनके आगे चट्टान की तरह खड़े नजर आए। फ्रांस की टीम निर्धारित 90 मिनट में कोई गोल नहीं कर सके और स्पेन ने मुकाबले को 2-0 से अपने नाम करते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। खिताबी मुकाबले में अब स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार