फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी मुकाबले में स्विट्जरलैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बोस्निया-हर्जेगोविना को 4-1 से हराया। स्विट्जरलैंड टीम की इस जीत के नायक जोहान मंजाम्बी रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे।
लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों की डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल के बूते बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी।
हालांकि, दूसरे हाफ में स्विट्जरलैंड ने शानदार खेल दिखाया। मैच के 74वें मिनट में जोहान मंजाम्बी ने स्विट्जरलैंड की ओर से मैच का पहला गोल दागा। मैच में 0-1 से पिछड़ रही बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम को मुकाबले के 80वें मिनट में बड़ा झटका लगा। टीम के डिफेंडर तारिक मुहरेमोविच को फाउल करने के कारण रेफरी ने सीधा लाल कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखा गया, जिसके चलते टीम को 10 खिलाड़ियों संग खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लॉस एंजिलिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों की डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया और पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। स्विट्जरलैंड ने आक्रामक खेल के बूते बोस्निया-हर्जेगोविना के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता हाथ नहीं लग सकी।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, स्टॉपेज टाइम में बोस्निया-हर्जेगोविना की ओर से एरमि माहमिक ने गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया, मगर इसके तुरंत बाद ही स्विट्जरलैंड के कप्तान ग्रेनिट झाका ने एक और गोल दागते हुए स्विट्जरलैंड की एकतरफा जीत पर मुहर ला दी। पहला मैच ड्रॉ खेलने वाली स्विट्जरलैंड ने इस जीत के साथ ही नॉकआउट राउंड में पहुंचने की अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है। वहीं, अगले राउंड में पहुंचने के लिए बोस्निया-हर्जेगोविना को अब अपने अगले मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।