भारत ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को खिताबी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इस कामयाबी पर हॉकी इंडिया ने प्राइज मनी का ऐलान किया है।

Advertisement

मुकाबले के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने भारत के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद सुनीलिता टोप्पो (15वें मिनट) ने दूसरा गोल दागा। टीम ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाते हुए जीत हासिल की और खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही अगले सीजन के एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग में अपनी जगह भी पक्की कर ली।

Advertisement

फाइनल में लालरेम्सियामी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका छह गोल के साथ टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर रहीं; उन्होंने यह सम्मान यूएसए की एशले सेसा के साथ साझा किया।

यह भारत की दूसरी नेशंस कप जीत है। इससे पहले उन्होंने साल 2022 में हुए पहले टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। भारत इस इवेंट में अजेय रहा और पूल-ए के मुकाबलों में यूएसए (3-2), जापान (2-1) और उरुग्वे (3-2) को शिकस्त दी थी। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में चिली के खिलाफ 6-0 से हराया। ​​फाइनल में, उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर खिताब जीता।

रविवार को फाइनल मैच की शुरुआत में मेजबान टीम का बॉल पर ज्यादा कब्जा रहा और वे बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मेहमान टीम ने पहला बड़ा मौका तब बनाया जब नवनीत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। उन्होंने चौथे मिनट में एक जबरदस्त स्ट्राइक के साथ इस सेट-पीस से गोल किया और भारत को बढ़त दिलाई।

भारत ने ट्रांजिशन में शानदार खेल दिखाया और अपनी ऊर्जा से न्यूजीलैंड के डिफेंस के लिए कई मुश्किलें खड़ी कीं। उन्होंने पहले क्वार्टर में मिले पांचवें पेनल्टी कॉर्नर पर अपनी बढ़त बढ़ाई। 15वें मिनट में सुनीलिता टोप्पो ने दीपिका के तेज शॉट को दिशा देकर स्कोर 2-0 कर दिया।

Advertisement

दूसरे क्वार्टर में भारत ने अनुशासित खेल जारी रखा, जबकि न्यूजीलैंड ने अपनी लय हासिल की और वापसी की कोशिश की। मेहमान टीम को भी अंतर कम करने के कुछ मौके मिले, लेकिन कोई भी टीम दोबारा गोल नहीं कर सकी, जिससे हाफटाइम तक भारत के पास दो गोल की बढ़त बरकरार रही।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूती बनाए रखी और जबरदस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया, जिससे मेजबान टीम गोल करने का कोई स्पष्ट मौका नहीं बना सकी। उनके तेजतर्रार खेल ने न्यूजीलैंड के डिफेंस से गलती करवाई, लेकिन नवनीत के रिवर्स शॉट को गोलकीपर ने रोक लिया।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, सविता ने उस सेट-पीस को बचा लिया और भारत की दो गोल की बढ़त बनाए रखी। मेहमान टीम ने अपने अनुशासित डिफेंस का शानदार प्रदर्शन जारी रखा और आखिरकार 2-0 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

Advertisement

तीसरे क्वार्टर में भारत ने मजबूती बनाए रखी और जबरदस्त डिफेंस का प्रदर्शन किया, जिससे मेजबान टीम गोल करने का कोई स्पष्ट मौका नहीं बना सकी। उनके तेजतर्रार खेल ने न्यूजीलैंड के डिफेंस से गलती करवाई, लेकिन नवनीत के रिवर्स शॉट को गोलकीपर ने रोक लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "शान, आभार और सम्मान। टीम इंडिया की एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 खिताब जीत का सम्मान करते हुए, हॉकी इंडिया हर खिलाड़ी के लिए 3 लाख रुपए और सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य के लिए 1.5 लाख रुपए के नकद इनाम का ऐलान करता है। उस टीम के लिए एक सही इनाम जिसने देश का मान बढ़ाया है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार