FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को रविवार को बर्लिन में चीन के खिलाफ खेले गए मैच में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में उसका अभियान समाप्त हो गया।

Advertisement

चीन की तरफ से यिंग झांग ने मैच के 19वें और 30वें मिनट में गोल किया। वहीं, जू वेन्यू ने 53वें मिनट में गोल किया। भारत की तरफ से दो गोल सुनलिता टोप्पो (9वें मिनट) और रुजुता दादासो पिसल (38वें मिनट) ने किए।

Advertisement

इस सत्र का यह आखिरी मैच था। नीदरलैंड शीर्ष पर रहा, अर्जेंटीना दूसरे और बेल्जियम लीग में तीसरे स्थान पर रहा। चीन अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत अंतिम स्थान पर रहा। भारतीय टीम को प्रतिष्ठित एफआईएच प्रो लीग में फिर से अपना स्थान हासिल करने के लिए एफआईएच नेशंस कप खेलना होगा।

भारत की शुरुआत अच्छी रही। उसने मैच के नौवें मिनट में बढ़त हासिल की, जब नेहा गोयल से मिले पास को सुनिलिता टोप्पो ने गोल में बदला। ओडिशा की युवा खिलाड़ी ने पास को अच्छी तरह से गैदर किया और सीधे गोल पोस्ट पर की तरफ शॉट लगाया। दो मिनट बाद चीन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम ने इसका अच्छा बचाव किया।

चीन को बराबरी करने में ज्यादा समय नहीं लगा। 18वें मिनट में चीन को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। डेंग किउचन को भारतीय डिफेंडर मनीषा चौहान ने उस समय चेहरे पर मारा, जब वह पास को क्लियर करने की कोशिश कर रही थी। किउचन को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा और मैदानी अंपायर ने चीन को पेनल्टी स्ट्रोक दिया, जिस पर भारत ने अपील की।

वीडियो अंपायर ने चीन को पेनल्टी कॉर्नर दिया, जिसे यिंग झांग ने गोल में बदल दिया। चीन ने दूसरे क्वार्टर के अंत में एक और पीसी हासिल किया। झांग ने एक बार फिर सही जगह बनाई और अपने नाम एक और गोल किया, जिससे चीन की बढ़त सुनिश्चित हुई।

Advertisement

भारत को 37वें मिनट में बराबरी का मौका मिला जब उसे मैच का अपना पहला पीसी मिला। पहला पीसी चीनी डिफेंडरों ने रोक दिया, लेकिन बैक स्टिक था। हालांकि मैदानी अंपायर ने इसे नहीं देखा। भारत ने सफल रेफरल लिया और एक और पीसी हासिल किया। अनुभवी नवनीत कौर ने गेंद को रुजुता को पास किया, जो दाएं फ्लैंक पर खड़ी थीं। रुजुता को गोल करने में सफलता मिली।

वीडियो अंपायर ने चीन को पेनल्टी कॉर्नर दिया, जिसे यिंग झांग ने गोल में बदल दिया। चीन ने दूसरे क्वार्टर के अंत में एक और पीसी हासिल किया। झांग ने एक बार फिर सही जगह बनाई और अपने नाम एक और गोल किया, जिससे चीन की बढ़त सुनिश्चित हुई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार