Major Dhyan Chand Khel Ratna: सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'खेल रत्न' के लिए चुने जाने के बाद गुरूवार को कहा कि यह सम्मान उनके लिए बहुत मायने रखता है।

Advertisement

गुकेश ने 'आईएएनएस' से कहा, ''मैं यह जानकर बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि युवा मामले और खेल मंत्रालय ने मुझे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना है। मैं भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री को उनकी मान्यता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इससे मुझे और अधिक हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। यह मेरे, मेरे परिवार और मेरी टीम के लिए बहुत मायने रखता है।''

Advertisement

शतरंज की सनसनी डी गुकेश को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने गुरूवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 17 जनवरी, 2025 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

शतरंज की सनसनी डी गुकेश को खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुकेश ने पिछले महीने 12 दिसंबर को शतरंज की दुनिया का युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। सिंगापुर में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था वो महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बने, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार