'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के शुभारंभ को एक साल हो चुका है। रविवार को इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पुडुचेरी में मनाई गई। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने देशवासियों को साइकिल चलाने और खुद को फिट रखने का संदेश दिया।

Advertisement

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पुड्डुचेरी में मनाई गई। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 1,000 से अधिक साइकलिस्ट संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पर पुडुचेरी में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। राज्य के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमने तीन ऐसे साइकलिस्टों का सम्मान किया है जिन्होंने संडे ऑन साइकिल ऐप को इंस्टॉल करके सबसे ज्यादा कार्बन क्रेडिट अर्न किए हैं। हमने निर्णय लिया है कि हर महीने हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में ऐप के द्वारा मैपिंग की जाएगी। जो साइकिल चलाने वाले शीर्ष 1 से 3 के क्रम में आएंगे, उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप एक साइकिल दी जाएगी। संडे ऑन साइकिल वर्तमान समय में एक पैशन बन चुका है। ये कार्यक्रम धीरे-धीरे एक संस्कृति के रूप में विकसित होता जा रहा है।"

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पुड्डुचेरी में मनाई गई। मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 1,000 से अधिक साइकलिस्ट संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ पर पुडुचेरी में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। राज्य के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी इस कार्यक्रम को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम को मोटापा के विरुद्ध लड़ाई और फिटनेस के साथ जोड़ा है। कार्यक्रम के प्रथम वर्षगांठ पर मैं देशवासियों को साइकिल चलाकर खुद को फिट रखने का संदेश देता हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार