मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों में खेल और मनोरंजन जगत के कई बड़े नाम भी शामिल थे।

Advertisement

खेल जगत से पहलवान गीता फोगाट, मुक्केबाज स्वीटी बूरा, जूडो खिलाड़ी प्रिया शर्मा, अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन शामिल हुए।

Advertisement

इस मौके पर आईएएनएस से बात करते हुए गीता फोगाट ने कहा, "यह एक खास दिन था। मुझे बहुत अच्छा लगा कि इतनी सारी महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सबमें बहुत ऊर्जा थी। हमारे प्रधानमंत्री ने 6-7 साल पहले यह पहल शुरू की थी। उस समय से लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है।"

आईएएनएस से बात करते हुए स्वीटी बूरा ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छा कार्यक्रम था। मैं पहले भी 'संडे ऑन साइकिल' में आई थी, लेकिन उस समय इतना जोश नहीं था। इतने सारे कार्यक्रम और महिलाओं में फैली जागरूकता की वजह से अब महिलाओं की भागीदारी देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।"

प्रिया शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं यहां पहली बार आई हूं। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यहां इतना बड़ा इवेंट होता है, और इतनी सारी महिलाएं यहां आती हैं। मुझे खुशी है कि यहां महिलाओं के लिए कुछ खास आयोजित किया गया।"

अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां दक्षिण भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। महिलाओं का हर कोने, हर राज्य और हर शहर से प्रतिनिधित्व होना चाहिए। ऐसी पहल बहुत खास होती हैं।"

Advertisement

प्रिया शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मैं यहां पहली बार आई हूं। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यहां इतना बड़ा इवेंट होता है, और इतनी सारी महिलाएं यहां आती हैं। मुझे खुशी है कि यहां महिलाओं के लिए कुछ खास आयोजित किया गया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन प्रत्येक रविवार को देश के अनेक हिस्सों में किया जाता है। केंद्र सरकार के युवा कल्याण और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस इवेंट का उद्देश्य देशवासियों, खासकर युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को बढ़ाना है। युवाओं में बढ़ रही मोटापे की समस्या को कम करने के लिए भी साइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। साइक्लिंग पर्यावरण के बेहतर बनाए रखने की दिशा में भी अहम है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार