फिटनेस के प्रति देशभर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। इस खास मुहिम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां, एथलीट और दिग्गज लोगों को शामिल किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 81वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सुमन देवी ने हिस्सा लिया।

Advertisement

संडे ऑन साइकिल के 81वें संस्करण में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट ने हिस्सा लिया। इवेंट के दौरान कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और देश की राजधानी में लोगों ने इस खास मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एशियन चैंपियन और सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं सुमन देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फिटनेस स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग या फिर कोई भी फिटनेस एक्टिविटी करने से हमारा स्वस्थ और हमारा दिमाग फिट रहता है। सुमन ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट ने हर किसी को फिटनेस के प्रति जागरूक करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Advertisement

फिटनेस के प्रति देशभर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय सरकार द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हर रविवार को संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया जाता है। इस खास मुहिम में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां, एथलीट और दिग्गज लोगों को शामिल किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 81वें संस्करण का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सुमन देवी ने हिस्सा लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

संडे ऑन साइकिल इवेंट में हर रविवार को देश के नामी एथलीट, राजनेता या फिर मशहूर हस्ती को शामिल किया जाता है, जिसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति खास संदेश देना होता है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया खुद अक्सर इस इवेंट में हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं। वह देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर लोगों से अपने जीवन में साइकिलिंग को शामिल करने की अपील करते हुए नजर आते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार