केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को मसूरी में स्थित आईएएस अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस अफसरों के साथ साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस रैली के जरिए खेल मंत्री ने लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Advertisement

साइकिल रैली की शुरुआत अकादमी परिसर से हुई और यह अकादमी रोड, हालोक मार्ग और कंपनी गार्डन होते हुए वापस अकादमी रोड पर आकर खत्म हुई। मनसुख मांडविया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "फिटनेस नेतृत्व को बढ़ावा देता है। नेतृत्व से देश बनता है। हमारे ऊर्जावान आईएएस अफसरों के साथ प्रेरणादायक साइकिल रैली।"

Advertisement

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को मसूरी में स्थित आईएएस अकादमी में प्रशिक्षु आईएएस अफसरों के साथ साइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस रैली के जरिए खेल मंत्री ने लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने बताया था कि साइकिलिंग करके कैसे लोग खुद को फिट रखने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रख सकते हैं। "साइकिल पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का एक प्रभावी साधन है। इसके नियमित उपयोग से शरीर स्वस्थ और सक्रिय रहता है तथा सड़कों पर वाहनों की भीड़ भी कम होती है। जो व्यक्ति रोजाना साइकिल चलाता है, वह ईंधन की खपत घटाने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। भारत अपनी तेल की आवश्यकता का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में यदि अधिक लोग साइकिल का उपयोग करें, तो पेट्रोलियम पर निर्भरता कम होगी और देश की विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।" इसके साथ ही उन्होंने देश में लगातार बढ़ती मोटापे की समस्या को खत्म करने के लिए भी साइकिलिंग को एक अच्छा साधन बताया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार