केरल सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल को देखते हुए राज्य में सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन के निर्देश के बाद अवकाश का ऐलान किया गया। राज्य के छात्रों ने सोशल मीडिया पर सोमवार को छुट्टी की मांग की थी।

Advertisement

सरकार ने अवकाश का फैसला, इसलिए ताकि छात्र देर रात तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला फीफा विश्व कप फाइनल आराम से देख सकें और उन्हें अगली सुबह कक्षाओं में उपस्थित होने की चिंता न रहे। फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल सोमवार को भारतीय समयानुसार तड़के 12:30 बजे शुरू होना है।

सरकार के इस निर्णय के तहत जनरल एजुकेशन डिपार्टमेंट के सभी स्कूलों और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों, विश्वविद्यालयों तथा प्रोफेशनल संस्थानों में अवकाश रहेगा। सरकार का मानना है कि विश्व कप फाइनल जैसे बड़े खेल आयोजन को देखने का अवसर छात्रों के लिए भी खास होता है और इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

हायर एजुकेशन मिनिस्टर रोजी एम. जॉन ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के फाइनल का आनंद ले सकें। वहीं जनरल एजुकेशन मिनिस्टर एन. शमसुद्दीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्कूलों में छुट्टी की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब खुश हो, बच्चों?" उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की भावनाओं और उनकी मांग को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।

केरल में फुटबॉल की लोकप्रियता किसी त्योहार से कम नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में सड़कों, चौराहों और खेल मैदानों पर स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं। दोनों टीमों के समर्थकों ने झंडे, बैनर और सजावटी तोरण द्वार लगाकर माहौल को रंगीन बना दिया है। स्थानीय फैन क्लबों ने भी सार्वजनिक स्क्रीनिंग, रैलियों और जश्न की तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे पूरे राज्य में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है।

हायर एजुकेशन मिनिस्टर रोजी एम. जॉन ने बताया कि सभी उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के फाइनल का आनंद ले सकें। वहीं जनरल एजुकेशन मिनिस्टर एन. शमसुद्दीन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्कूलों में छुट्टी की पुष्टि करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, "अब खुश हो, बच्चों?" उन्होंने कहा कि सरकार ने छात्रों की भावनाओं और उनकी मांग को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फीफा विश्व कप फाइनल को लेकर पूरे केरल में जबरदस्त उत्साह है। सार्वजनिक व्यूइंग सेंटर, बड़ी एलईडी स्क्रीन और विशेष आयोजनों के बीच लाखों फुटबॉल प्रेमी अपनी पसंदीदा टीम का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। खेल के प्रति इसी गहरे लगाव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि केरल में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों की संस्कृति और जुनून का अहम हिस्सा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार