Paris Saint: पीएसजी ने रविवार को घोषणा की कि किलियन एम्बाप्पे को मुख्य टीम में फिर से शामिल कर लिया गया है।

Advertisement

दुनिया के स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे और उनके क्लब पेरिस सेंट जर्मेन के बीच अनबन चल रही है। वजह है उनका कल्ब के साथ कॉन्ट्रेक्ट जो अगले साल खत्म हो रहा है।

Advertisement

पीएसजी ने उन्हें आगे भी अपने साथ जोड़े रखने के लिए नया कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए कहा था, लेकिन एम्बाप्पे नहीं माने थे। इसके बाद उन्हें कल्ब ने मुख्य टीम से बाहर कर दिया था।

फ्रांसीसी चैंपियन ने सऊदी अरब के क्लब अल हिलाल के साथ विश्व-रिकॉर्ड स्थानांतरण समझौते को स्वीकार कर लिया था, लेकिन यह सौदा नहीं हो सका क्योंकि खिलाड़ी ने इसे ठुकरा दिया था।

इस बीच रविवार को पीएसजी ने संकेत दिया कि एम्बाप्पे और उनके बीच समस्या का समाधान हो गया है और उन्हें मुख्य टीम में शामिल कर लिया है।

पीएसजी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जारी एक बयान में कहा, "लॉरिएंट के खिलाफ खेलने से पहले पीएसजी और एम्बाप्पे के बीच सकारात्मक बातचीत हुई और आज (रविवार) सुबह उन्हें मुख्य टीम में के लिए बहाल कर दिया गया है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार