चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार को सोची के मात्सेस्टा फुटबॉल सेंटर में खेले गए तीसरे और आखिरी फ्रेंडली मैच में 0-3 से हार के साथ रूस का अपना दौरा खत्म किया।
मैच का पहला हाफ काफी संतुलित रहा और दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। भारतीय डिफेंस ने अच्छी संगठित खेल दिखाया और रूस को आसान मौके नहीं दिए। गोलकीपर मुन्नी ने भी कुछ अच्छे बचाव किए, जिससे टीम पहले हाफ में गोल खाने से बची रही। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही रूस ने बढ़त बना ली। 46वें मिनट में वालेरिया मेन्यैलोवा ने गोल करके अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की और कुछ अच्छे मौके भी बनाए। जूलन नोंगमैथेम और अनुष्का कुमारी जैसी खिलाड़ियों ने आक्रमण खेल दिखाया, लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो पाईं।
चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी कर रही भारत की अंडर-17 महिला टीम ने शुक्रवार को सोची के मात्सेस्टा फुटबॉल सेंटर में खेले गए तीसरे और आखिरी फ्रेंडली मैच में 0-3 से हार के साथ रूस का अपना दौरा खत्म किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच के आखिरी पलों में रूस ने एक और गोल कर दिया। स्टॉपेज टाइम (90+2 मिनट) में अन्ना बायखानोवा ने तीसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी। सीरीज के पहले दोनों मुकाबलों में भी भारतीय टीम को रूस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरे में भारत को भले ही हार मिली हो, लेकिन यह टीम के लिए सीखने का अच्छा मौका रहा। कोच पामेला कोंटी की टीम अब अगले महीने चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2026 की तैयारी करेगी। इस टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, जापान और लेबनान से होगा।