Ravi Kumar Punia: भारतीय फुटबॉल टीम का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है। इस वजह से फीफा की रैंकिंग में टीम का स्थान लगातार नीचे की तरफ गिरता रहा है। एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए टीम का क्वालीफाई करना भी असंभव लग रहा है। फुटबॉल कोच रवि कुमार पुनिया का मानना ​​है कि अब समय आ गया है कि किसी भारतीय को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कोच बनाया जाए।

Advertisement

पुनिया ने आईएएनएस से कहा, "टीम का मुख्य कोच भारतीय होना चाहिए। अगर हम बाहर से किसी को लाते हैं, भले ही उसके पास अच्छा अनुभव हो, वह खिलाड़ियों से जुड़ नहीं पाएगा, क्योंकि उसे न खिलाड़ियों के बारे में पता है और न ही उनकी क्षमता के बारे में। भारतीय कोच नियुक्त होने पर बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है। जब हमारे पास अच्छे कोच हैं, फिर विदेशी कोचों को मौका क्यों देना है।"

Advertisement

रवि कुमार पुनिया ने कहा कि अगले कोच के रूप में किसी ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की जाए, जो टीम से अच्छे तरीके से संवाद स्थापित कर पाए। क्रिस्पिन छेत्री महिला टीम के लिए सही हैं। पुरुष टीम के लिए मुख्य कोच के रूप में खालिद जमील बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।

मनोलो मार्केज को मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद किसी की नियुक्ति भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के रूप में अभी नहीं हुई है।

पूर्व डिफेंडर, जिन्होंने राजस्थान यूनाइटेड को 2021 में आई-लीग क्वालीफिकेशन दिलाने में मदद की थी, ने आईएसएल में रेलीगेशन शुरू किए जाने पर भी अपनी बात कही।

मनोलो मार्केज को मुख्य कोच पद से हटाए जाने के बाद किसी की नियुक्ति भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच के रूप में अभी नहीं हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईएसएल और आई-लीग दोनों फुटबॉल लीग हैं। आईएसएल भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी पेशेवर लीग है। जबकि, आई-लीग भारतीय फुटबॉल लीग की दूसरी बड़ी पेशेवर लीग है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार