फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप के मियामी ग्रैंड प्रिक्स वीकेंड की शुरुआत बेहद रोमांचक रही। मैकलारेन के लैंडो नॉरिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्प्रिंट रेस के लिए पोल पोजीशन अपने नाम कर ली। नॉरिस ने एक बेहतरीन लैप लगाकर मर्सिडीज के युवा और इन-फॉर्म ड्राइवर किमी एंटोनेली को पीछे छोड़ते हुए टीम को अहम बढ़त दिलाई।

Advertisement

नॉरिस ने 1:27.869 का तेज लैप टाइम निकाला, जो पूरे सेशन में सबसे बेहतर साबित हुआ। हार्ड रॉक स्टेडियम सर्किट पर उनकी समझ और कार पर पकड़ साफ नजर आई। उन्होंने एंटोनेली को 0.222 सेकंड के अंतर से पछाड़कर पोल पोजीशन हासिल की। इस उपलब्धि के बाद नॉरिस काफी खुश नजर आए।

Advertisement

नॉरिस ने कहा कि टीम ने कार में कई नए बदलाव किए हैं, जिनका सकारात्मक असर दिखा है। जीत टीम के इंजीनियरों और मैकेनिकों की मेहनत का इनाम है। कार में बेहतर ग्रिप मिलने से उन्हें ट्रैक पर आत्मविश्वास मिला।

क्वालिफाइंग में एंटोनेली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मैकलारेन के ही ऑस्कर पियास्ट्री तीसरे स्थान पर क्वालिफाई करने में सफल रहे। फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क चौथे स्थान पर रहे। रविवार को होने वाली मुख्य रेस से पहले शनिवार की 100 किलोमीटर की स्प्रिंट रेस बेहद अहम होगी।

पिछले साल मियामी में स्प्रिंट जीतने वाले नॉरिस ने इस ट्रैक के प्रति अपना लगाव जताते हुए कहा कि उन्हें मियामी ट्रैक के साथ-साथ यहां का माहौल भी बेहद पसंद है। वीकेंड अभी लंबा है और असली चुनौती अभी बाकी है।

रेड बुल के चार बार के वर्ल्ड चैंपियन मैक्स वर्स्टापेन इस बार पांचवें स्थान पर रहे। यह उनके लिए निराशाजनक रहा। मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल छठे स्थान पर रहे। रसेल ने मैकलारेन और फेरारी की तेजी पर हैरानी जताई और माना कि दोनों टीमों ने जबरदस्त सुधार किया है।

Advertisement

पिछले साल मियामी में स्प्रिंट जीतने वाले नॉरिस ने इस ट्रैक के प्रति अपना लगाव जताते हुए कहा कि उन्हें मियामी ट्रैक के साथ-साथ यहां का माहौल भी बेहद पसंद है। वीकेंड अभी लंबा है और असली चुनौती अभी बाकी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉप 10 में आइजैक हैडजर और पियरे गैस्ली भी शामिल रहे। वहीं, एस्टन मार्टिन के लिए यह सेशन निराशाजनक रहा, जहां फर्नांडो अलोंसो और लांस स्ट्रोल ग्रिड के सबसे पीछे रहे। यहां तक कि वे नई टीम कैडिलैक से भी पीछे रह गए। मियामी ग्रां प्री का आगाज दिलचस्प रहा है। स्प्रिंट रेस के साथ-साथ मुख्य रेस में भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार