लुईस हैमिल्टन ने मेक्सिको सिटी ग्रां प्री की क्वालीफाइंग में तीन साल के सूखे को खत्म करते हुए पोल पोजीशन हासिल की। ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन ने मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल को बहुत ही कम अंतर से पीछे छोड़ा।
टॉप पोजीशन के लिए हुए कड़े मुकाबले में हैमिल्टन ने अपने आखिरी प्रयास में 1 मिनट 16.514 सेकंड का शानदार समय निकाला। इसके साथ ही उन्होंने अपने एफ1 करियर का 105वां पोल हासिल किया। रसेल केवल 0.009 सेकंड से चूक गए। उनके पीछे चार्ल्स लेक्लेर, मैक्स वेरस्टैपेन (जो अपने आखिरी लैप में कंट्रोल खो बैठे थे) और चैंपियनशिप लीडर किमी एंटोनेली रहे। टॉप 5 ड्राइवरों के बीच का अंतर 0.2 सेकंड से भी कम था।
एफपी3 में मैकलारेन की जबरदस्त रफ्तार क्यू3 में कम हो गई। लैंडो नॉरिस पी6 पर रहे। उनके पीछे निराश इसाक हजर रहे, जिनसे क्यू3 के पहले प्रयास में एक गलती हो गई थी और वह उससे उबर नहीं पाए। रेसिंग बुल्स के लिए लियाम लॉसन ने पी8 पर क्वालीफाई किया, लेकिन एफपी2 में वेरस्टैपेन के साथ हुई घटना के कारण उन्हें एक पोजीशन का नुकसान होगा (वेरस्टैपेन को भी ऐसा ही नुकसान होगा)। इस तरह, उनके टीम साथी आर्विन लिंडब्लाड 9वें से 8वें स्थान पर आ जाएंगे, जबकि अल्पाइन के पियरे गैस्ली टॉप 10 में शामिल हो गए।
फॉर्मूला 1 की रिपोर्ट के अनुसार, इस सेशन का सबसे बड़ा झटका ऑस्कर पियास्त्री का क्यू2 से बाहर होना रहा। वह अपने आखिरी लैप में भी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए और पी13 पर रहे। उनसे आगे ऑडी के निको हुल्केनबर्ग (पी11) और अल्पाइन के फ्रेंको कोलपिंटो (पी12) रहे।
एफपी3 में मैकलारेन की जबरदस्त रफ्तार क्यू3 में कम हो गई। लैंडो नॉरिस पी6 पर रहे। उनके पीछे निराश इसाक हजर रहे, जिनसे क्यू3 के पहले प्रयास में एक गलती हो गई थी और वह उससे उबर नहीं पाए। रेसिंग बुल्स के लिए लियाम लॉसन ने पी8 पर क्वालीफाई किया, लेकिन एफपी2 में वेरस्टैपेन के साथ हुई घटना के कारण उन्हें एक पोजीशन का नुकसान होगा (वेरस्टैपेन को भी ऐसा ही नुकसान होगा)। इस तरह, उनके टीम साथी आर्विन लिंडब्लाड 9वें से 8वें स्थान पर आ जाएंगे, जबकि अल्पाइन के पियरे गैस्ली टॉप 10 में शामिल हो गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS