मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल की ऊपरी झील पर सोमवार को पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लिए आयोजित 24वीं वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री यादव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किया, परेड का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से बातचीत की।

Advertisement

अपने संबोधन में उन्होंने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, "खेलों के प्रति आपका समर्पण और देशसेवा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। मैं सभी खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं देता हूं।"

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एआईएससी) कर रहा है और इसमें 360 से अधिक पदकों के लिए मुकाबले होंगे। इसमें 22 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कुल 557 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 123 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने देशभर से आए सभी प्रतिभागियों का भोपाल में स्वागत किया और कहा कि मध्यप्रदेश पहले भी इस प्रतियोगिता का पांच बार आयोजन कर चुका है और यह छठी बार हो रहा है।

Advertisement

सीएम मोहन यादव ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि छठा संस्करण भी बहुत सफल होगा।"

इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग की कुल 27 स्पर्धाएं होंगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 360 पदक- 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि भोपाल पहले 2005, 2007, 2013, 2017 और 2019 में भी इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर चुका है।

Advertisement

इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग की कुल 27 स्पर्धाएं होंगी। पुरुषों और महिलाओं के लिए कुल 360 पदक- 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य दिए जाएंगे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार