तीन बार के चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कड़े मुकाबले में फ्रांस के वैलेंटिन रॉयर को हराया।

Advertisement

तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत दर्ज की। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6/5 पर एक मैच पॉइंट गंवा दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बेहतरीन वापसी करते हुए तीन घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में रॉयर को मात दी।

Advertisement

अपने करियर में रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके चैंपियन खिलाड़ी ने इस साल क्ले कोर्ट पर सिर्फ एक मैच खेलकर फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया। मार्च में अमेरिका के इंडियन वेल्स ओपन के दौरान लगी चोट के कारण वह छह हफ्तों से ज्यादा समय तक नहीं खेल पाए थे। फ्रेंच ओपन में शुरुआती दो मुकाबलों में उन्हें फ्रांस के खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिली। रविवार को उन्होंने अपने पहले मैच में जियोवानी एमपेट्शी पेरीकार्ड को चार सेटों तक चले मुकाबले में हराया था। इसके बाद बुधवार को कोर्ट फिलिप-चैटियर में बेहद गर्म मौसम के बीच उन्होंने रॉयर को हराकर इस सीजन में अपना रिकॉर्ड 9 जीत और 3 हार का कर लिया।

तीसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने रॉयर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-3, 6-2, 6-7(9), 6-3 से जीत दर्ज की। सर्बियाई खिलाड़ी ने तीसरे सेट के टाई-ब्रेक में 6/5 पर एक मैच पॉइंट गंवा दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद बेहतरीन वापसी करते हुए तीन घंटे और 28 मिनट तक चले मुकाबले में रॉयर को मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score

पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में 74वें नंबर के खिलाड़ी रॉयर चौथे सेट में फीके नजर आए। जोकोविच ने चौथे गेम में निर्णायक रूप से सर्विस तोड़ी और रिकॉर्ड 21वीं बार फ्रेंच ओपन के तीसरे राउंड में अपनी जगह बनाई। पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच राउंड चार में जगह बनाने के लिए ब्राजील के 28वीं वरीयता प्राप्त फोंसेका या क्रोएशिया के प्रिजमिक से भिड़ेंगे। जोकोविच कभी फोंसेका का सामना नहीं किया है, जबकि 20 साल के प्रिजमिक ने ही इस महीने की शुरुआत में रोम में वापसी पर जोकोविच को हराया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार