एरिना सबालेंका ने रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन 2026) में चौथे राउंड के रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर लगातार 14वें ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

महिला ड्रॉ में सबालेंका अकेली ऐसी खिलाड़ी बची हैं जिन्होंने मेजर फाइनल खेला है। सबालेंका का अब सामना 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डायना श्नाइडर से होगा, जिन्होंने 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को तीन सेट में हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

Advertisement

ओसाका ने मैच की शानदार शुरुआत की और पहले दो गेम जीत लिए। दूसरी ओर, सबालेंका शुरू से ही संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने पांच ऐसी गलतियां कीं जो बिना दबाव के हुईं, जिनमें एक डबल फॉल्ट भी शामिल था। यह डबल फॉल्ट ब्रेक पॉइंट पर हुआ, जिससे ओसाका को शुरुआती बढ़त बनाने में मदद मिली।

शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दो शानदार फोरहैंड विनर लगाए और तुरंत ब्रेक की भरपाई कर ली। इसके बाद उन्होंने पूरे मैच में अपनी सर्विस मजबूत रखी। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाकी हिस्से में उन्हें एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उनके सर्विस गेम शायद ही कभी ड्यूस तक पहुंचे।

सबालेंका की सर्विस पर पूरे मैच में सिर्फ एक बार मुकाबला ड्यूस तक पहुंचा। यह दूसरे सेट का छठा गेम था, जब ओसाका 3-2 से आगे चल रही थीं। करीब छह मिनट तक चले इस गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, इसके तुरंत बाद ओसाका अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकीं। सबालेंका ने मौके का फायदा उठाया और लगातार चार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान ओसाका को मिले अहम मौकों को वह भुना नहीं सकीं, जिससे मैच का रुख पूरी तरह सबालेंका की ओर मुड़ गया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दो शानदार फोरहैंड विनर लगाए और तुरंत ब्रेक की भरपाई कर ली। इसके बाद उन्होंने पूरे मैच में अपनी सर्विस मजबूत रखी। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाकी हिस्से में उन्हें एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उनके सर्विस गेम शायद ही कभी ड्यूस तक पहुंचे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सबालेंका ने आगे कहा, "मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जब मैं कोर्ट पर उतरूं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। मैं हर मैच में पूरी मेहनत और पूरी ताकत के साथ खेल रही हूं। इस ट्रॉफी को जीतने के लिए मैं अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार