French Open: इटली के जानिक सिनर 10वीं सीड ग्रिगोर दिमित्रोव को लगातार सेटों में 6-2, 6-4, 7-6(3) से हराकर फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं और इसके साथ ही उनका विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बनना तय हो गया है क्योंकि सर्बिया के नोवाक जोकोविच चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।

Advertisement

सिनर को नंबर एक पोजीशन हासिल करने और जोकोविच की जगह लेने के लिए फ़ाइनल में पहुंचने की जरूरत थी लेकिन उनके क्वार्टरफाइनल में दिमित्रोव के खिलाफ जीत हासिल करने और जोकोविच के टूर्नामेंट से हट जाने से उनका काम आसान हो गया।

Advertisement

जोकोविच को दाएं घुटने की चोट के कारण कैस्पर रुड के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। जोकोविच को अपनी नंबर एक पोजीशन बरकरार रखने के लिए फ़ाइनल में पहुंचना जरूरी था। इटली के सिनर इस तरह शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाले 29वें खिलाड़ी और अपने देश के पहले खिलाड़ी बनेंगे।

सिनर, विश्व रैंकिंग में नंबर एक बनने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बनेंगे, का सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज या स्टेफानोस सितसिपास से मुकाबला होगा।

सिनर ने इस साल के शुरू में जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला मेजर खिताब जीता था और दिमित्रोव के खिलाफ दो घंटे 30 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में पूरी तरह नियंत्रण में दिखे।

22 वर्षीय सिनर ने मैच में 29 विनर्स लगाए और चार बार दिमित्रोव की सर्विस तोड़कर उनके खिलाफ करियर मुकाबलों में 4-1 की बढ़त बना ली।

Advertisement

सिनर का इस वर्ष ग्रैंड स्लैम में 12-0 का रिकॉर्ड हो गया है। अपने पहले फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में सिनर का कार्लोस अल्काराज या स्टेफानोस सितसिपास से मुकाबला होगा। करियर मुकाबलों में सिनर का अल्काराज के खिलाफ 4-4 का रिकॉर्ड है जबकि सितसिपास के खिलाफ वह 3-6 से पिछड़े हुए हैं।

सिनर कूल्हे की चोट के कारण रोम इवेंट से चूकने के बाद फ्रेंच ओपन में पहुंचे थे और सेमीफाइनल तक के सफर में उन्होंने अब तक मात्र एक सेट गंवाया है।

बुल्गारिया के 33 वर्षीय दिमित्रोव, जो सभी चार मेजर के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे हैं, वह प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए जिसकी बदौलत उन्होंने चौथे दौर में ह्यूबर्ट हर्काज के खिलाफ जीत हासिल की थी।

Advertisement

नए नंबर एक बनाने जा रहे सिनर का इस वर्ष 33-2 का रिकॉर्ड हो गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार