French Open: चौथी सीड एलेना रिबाकिना ने 15 वीं सीड एलिना स्वितोलिना को मात्र 69 मिनट में 6-4, 6-3 से हराकर दूसरी बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Advertisement

रिबाकिना का अगला मुकाबला 12 वीं सीड जैस्मिन पाओलिनी से होगा, जिन्होंने एलिना अवनेस्यान को 4-6, 6-0, 6-1 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई।

Advertisement

रिबाकिना का ओवरआल यह पांचवां ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल है और पिछले वर्ष विम्बलडन के बाद यह पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।

रिबाकिना का 2024 में यह कुल नौंवां क्वार्टरफाइनल है। उन्होंने तीन डब्लूटीए टूर खिताब जीते हैं और उनका ओवरआल रिकॉर्ड 34-5 पहुंच गया है। रिबाकिना ने स्वितोलिना के खिलाफ मैच में पांच एस सहित 26 विनर्स लगाए।

युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने मुख्य ड्रा में आखिरी फ्रेंच महिला वारवरा ग्राचेवा को 7-5, 6-2 से सोमवार को प्री क्वार्टरफाइनल में हराया। हाल में 17 वर्ष की हुई एंड्रीवा का सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका से मुकाबला होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार