गीत सेठी भारत के बड़े बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी रहे हैं। 1990 के दशक में सेठी ने इस खेल में अपना दबदबा बनाया था। सेठी स्नूकर के भी शानदार खिलाड़ी रहे हैं।

Advertisement

गीत सेठी का जन्म 17 अप्रैल 1961 को दिल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम गीत श्रीराम सेठी है। अहमदाबाद में पले-बढ़े सेठी ने 1982 में अपना पहला बड़ा खिताब इंडियन नेशनल बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप दिग्गज माइकल फरेरा को हराकर जीता था। इसके बाद उन्होंने 1985 से 1988 तक लगातार चार बार यह खिताब जीता। 1997 और 1998 में भी अपनी श्रेष्ठता साबित की।

Advertisement

सेठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1985 में मिली, जब उन्होंने आईबीएसएफ वर्ल्ड एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में बॉब मार्शल को हराया। यह मुकाबला करीब आठ घंटे तक चला था। 1987 में उन्होंने फिर यह खिताब जीता और साथ ही एसीबीएस एशियन बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप भी अपने नाम की।

बिलियर्ड्स के अलावा सेठी ने 1985-1988 के दौरान लगातार चार बार राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप भी जीती। 1989 में गुंटूर में आयोजित एक प्रतियोगिता में उन्होंने 147 का अधिकतम ब्रेक लगाकर इतिहास रच दिया। वे क्यू-स्पोर्ट्स के इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने प्रतिस्पर्धी स्नूकर में 147 और बिलियर्ड्स में 1000+ का ब्रेक बनाया।

1992 में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में सेठी ने 80 मिनट में 1276 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड पांच दशकों तक सबसे ऊंचा माना गया। उन्होंने 1993, 1995, 1998 और 2006 में भी विश्व खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी। 2006 में वेल्स में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ली लागन को हराया।

एशियाई खेलों में भी सेठी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 1998 एशियन गेम्स में स्वर्ण और रजत, 2002 एशियन गेम्स में रजत और कांस्य, और 2006 एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीते। अपने करियर के दौरान गीत सेठी ने भारतीय क्यू-स्पोर्ट्स को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।

Advertisement

1992 में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में सेठी ने 80 मिनट में 1276 अंक का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह रिकॉर्ड पांच दशकों तक सबसे ऊंचा माना गया। उन्होंने 1993, 1995, 1998 और 2006 में भी विश्व खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी। 2006 में वेल्स में आयोजित टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में ली लागन को हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

गीत सेठी को 1992-93 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 1986 में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार